Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

जन सुराज की गाड़ी से बड़ा कांड! ‘बंटी और बबली’ शराब का मामला, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, जानकर चौंक जाएंगे आप

रोहतास : जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के जोरावरपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक सड़क हादसे के बाद शराब तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया. घटना उस वक्त हुई जब एक बोलेरो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब बोलेरो की तलाशी ली गई तो जो खुलासा हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया.

बोलेरो के पिछले हिस्से पर जन सुराज दल का प्रचार पोस्टर चिपका हुआ था, लेकिन गाड़ी के अंदर भारी मात्रा में अवैध शराब लदी हुई थी. पुलिस को बोलेरो से ‘बंटी और बबली’ ब्रांड की 200 एमएल की 175 टेट्रा पैक और ‘ब्लू लाइम’ ब्रांड की 200 एमएल की 10 टेट्रा पैक शराब बरामद हुई. मौके पर पहुंचते ही काराकाट थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बोलेरो को जब्त कर लिया और अवैध शराब को कब्जे में ले लिया.

हादसे के बाद बोलेरो और ट्रक में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए. पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस संबंध में बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि बोलेरो की नंबर प्लेट BR03P-7196 और ट्रक की नंबर प्लेट UP53XT-9208 है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को गाड़ी की जांच में भारी मात्रा में शराब मिली, जिससे यह साफ है कि इस वाहन से अवैध तस्करी की जा रही थी. उन्होंने बताया कि इस मामले में एक सड़क दुर्घटना को लेकर और दूसरी शराब तस्करी को लेकर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है.

एसडीपीओ ने आगे कहा कि यह जांच का विषय है कि क्या यह गाड़ी सच में जन सुराज दल से जुड़ी हुई है या शराब तस्करों ने राजनीतिक पहचान का इस्तेमाल कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की है. पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. साथ ही गाड़ी मालिक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Related posts

बिहार की 8 सीटों पर I.N.D.I.A आगे, अररिया और जहानाबाद में RJD कर रही लीड… तेजस्वी करेंगे कमाल या NDA नीतीश संग मचाएगी धमाल ?….

Bihar Now

पटना में देखे गए 20 ईरान – इटली के लोग,स्थानीय लोगों की सूचना पर लिए गए हिरासत में, जांच जारी !…

Bihar Now

राहत के लिए पटना की सड़कों पर निकले पप्पू यादव

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो