Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

‘जनता को पता चले कि लालू यादव का राज आने वाला है तो…’, डिप्टी CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

मोकामा गोलीकांड के आरोप में पूर्व विधायक अनंत सिंह को जेल भेजे जाने पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि बिहार में कानून अपना काम करता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शासन है. जिन लोगों पर आरोप थे उन्होंने सभी ने सरेंडर किया अब न्यायालय तय करेगा की कौन अंदर रहेगा और कौन बाहर रहेगा. बिहार में कानून का राज स्थापित है.

वहीं आरजेडी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी पर सवाल खड़े करने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वे (सीएम नीतीश) क्यों बोलेंगे. यदि तेजस्वी यादव या उनका परिवार पूरा बिहार जानता है कि गुंडागर्दी लालू प्रसाद यादव के चलते होती है. सिर्फ बिहार की जनता को ये पता चल जाए कि लालू यादव का राज आने वाला है तो बिहार की जनता डर जाती है. लालू यादव गुंडों और अपराधियों के प्रतीक हैं. इसलिए लालू यादव के परिवार के लोग सपना देखना बंद कर दें.

अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
बता दें कि मोकामा गोलीकांड मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह व अन्य आरोपी सरेंडर कर चुके हैं. बाढ़ कोर्ट में अनंत सिंह ने सरेंडर किया. कोर्ट ने पूर्व विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया है. जिसको लेकर बिहार पुलिस के डीजीपी विनय कुमार की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है. चाहे वो पुलिस का अधिकारी हो, सरकारी कर्मचारी हो या सामान्य नागरिक, कानून सबके लिए बराबर है.

कानून के समक्ष समानता और कानून का शासन मूल सिद्धांत है. जिसको हमें अपनाना पड़ेगा. कानून का राज स्थापित करने के लिए जो कार्रवाईयां हैं उनको प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है. पुलिस की कार्यप्रणाली में ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि कानून का पालन हो और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी और व्यापक कार्रवाई हो.

Related posts

Breaking : सड़क हादसे में हुई मौत से आक्रोशित ग्रामिणों ने किया सड़क जाम, मौके पर पहुंचे CO को भगाया..

Bihar Now

Best Best Pokies In Australia Real Money

Bihar Now

वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान के पुत्र के इंतकाल पर शोक संवेदना प्रकट की

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो