Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

जमीनी विवाद में गोलीबारी, एक बच्चा गोली लगने से घायल, CRPF जवान पर गोली चलाने का आरोप…

बेगूसराय में जमीनी विवाद में गुरुवार की शाम जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी में एक 6 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है । घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेमरा की है।

गोलीबारी का आरोप सीआरपीएफ के जवान पंकज सिंह पर लगाया जा रहा है । बताया जा रहा है कि बिशनपुर निवासी राजीव सिंह ने कुछ वर्ष पूर्व हेमरा में भी जमीन लेकर अपना घर बनाया था। लेकिन हाल के दिनों में सीआरपीएफ के जवान पंकज सिंह के द्वारा भी वहां पर थोड़ी जमीन खरीदी गई । जमीन खरीदने के बाद पंकज सिंह ने राजीव सिंह एवं उनके भाई संजय सिंह के रास्ते को बंद करने का प्रयास किया जिसका इन लोगों के द्वारा विरोध किया जाने लगा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसी से आक्रोशित होकर देर शाम पंकज सिंह एवं उनके आधे दर्जन से अधिक साथी शराब पीकर पहुंचे और पहले धमकाने लगे और उसके बाद इन लोगों ने लाइसेंसी पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी ।

पंकज सिंह के द्वारा पीड़ित बिक्रम राज के पिता राजीव कुमार को निशाना बनाया गया था लेकिन गोली बिक्रम राज को जाकर लग गई । आनन-फानन में परिजनों के द्वारा बिक्रम राज को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है । घटना के बाद सूचना मिलते ही तत्क्षण पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है लेकिन तब तक आरोपी पंकज सिंह एवं उसके साथी मौके से फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस आरोपी पंकज सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

फिल्मी अंदाज में जदयू नेता की हत्या कर लाश लेकर मौके से फरार हुए अपराधी, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !

Bihar Now

Breaking : समस्तीपुर में फिर बैंक लूट की कोशिश , पब्लिक ने अपराधियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस…

Bihar Now

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था, घर पर पुलिस की तैनाती के बावजूद अंधाधुंध फायरिंग

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो