Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

जमीनी विवाद में पीट-पीटकर एक वार्ड सदस्य की हत्या, 6 लोगों की हालत गंभीर …

बड़ी खबर समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से आ रही है जहाँ जमीनी विवाद में एक वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। वहीं परिवार के अन्य छह सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। मामला रोसेड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड संख्या-12 का है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भिरहा वार्ड संख्या-12 के वार्ड सदस्य उपेंद्र राम की उनके भाई के साथ पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर उसके भाई और उनके अन्य सहयोगियों ने घर में घुसकर वार्ड सदस्य व उसके परिजनों की जमकर पिटाई कर दी।

इस घटना में जहां वार्ड सदस्य की मौत हो गई, वहीं परिवार के अन्य सदस्य जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गई है

अफरोज, समस्तीपुर

 

Related posts

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचे अयांश के माता-पिता, इजाज़त नहीं मिली, तो बच्चे के साथ सड़क पर बैठे !…

Bihar Now

बिहार में राखी से छठ तक की छुट्टियों में कटौती, भड़के BJP नेता गिरिराज, बोले- लागू होगा शरिया…

Bihar Now

IPS विनय तिवारी को मुंबई पुलिस ने किया क्वरंटाइन मुक्त…आखिर मुंबई पुलिस के इस ड्रामे का मतलब क्या है ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो