Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहार

जयनगर के होली सेंट्रल स्कूल के छात्र अतुल का नाम नासा के रोवर पर

जुलाई 2020 में अमेरिका के फ्लोरिडा से मंगल ग्रह के लिए एक रॉकेट लॉन्च होगा। इसके लिए नासा ने सितम्बर माह में चलाया था ‘सेंड योर नेम टू मार्स कैंपेन। इस कैंपेन में पूरे विश्व से लोगों ने आवेदन किया था। इसमें जयनगर शहर के कमला रोड स्थित होली सेन्ट्रल स्कूल में 10 वीं के छात्र अतुल कुमार का भी चयन हुआ है।

 

नासा द्वारा अतुल की तस्वीर के साथ बोर्डिंग पास ई मेल पर भेजा गया है। इस ऑनलाइन अभियान में दुनिया से करीब 30 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया था। इसमें हजारों लोगों का चयन हुआ। इसमें जयनगर का अतुल कुमार भी शामिल है। अतुल के पिता रमण चौधरी कमला रोड स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में पुजारी हैं। मां रानी देवी शिक्षिका हैं। अतुल सबसे छोटा है। बड़ा भाई और बहन भी पढ़ाई कर रहे हैं।

Related posts

बेगूसराय में पुलिस ने पत्रकार हत्याकांड के आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार,कहा – 24 घंटों में सरेंडर करो, नहीं तो कुर्की जब्ती के साथ चलेगा बुलडोजर….

Bihar Now

Big Breaking : तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने 3 शख्स को रौंदा, इलाज के दौरान तीनों की मौत…

Bihar Now

सरेआम पुलिस के सामने हथियार लहराते रहे बदमाश, मूकदर्शक बनी रही पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो