Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“जहरीली शराब से 100 लोगों की मौत और अपने मंत्रियों के साथ पटना की सड़कों पर मुख्यमंत्री का ठहाका, CM का ना मीडिया से संवाद, ना जनता से संवाद, ना पीड़ितों से संवाद” !…

बिहार में जहरीली शराब कांड को लेकर नीतीश सरकार सवालों के घेरे में है …नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है … तेजस्वी यादव ने हमला बोलते हुए कहा है कि जहरीली शराब से 100 मौतें हो चुकी है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना की सड़कों पर अपने मंत्रियों के साथ ठहाका लगाते नजर आ रहे हैं ….

तेजस्वी यादव ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है कि जहरीली शराब से 100 से अधिक हत्या होने के बाद भी पटना के बीचों-बीच ठहाके लगाकर हंसते मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री!

संवेदना तक व्यक्त नहीं करने वाले तीसरे नंबर की पार्टी के मुख्यमंत्री का इतनी मौतों पर हँसना और हँसाना बिहारियों एवं लोकतंत्र को चिढ़ाना है।

इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद CM का ना मीडिया से संवाद, ना जनता से संवाद, ना पीड़ितों से संवाद !…

बता दें कि बिहार के सीवान , गोपालगंज, सारण में अभी तक 55 लोगों की जहरीली शराब से जान जा चुकी है और कई लोगों के आंखों की रौशनी खत्म हो गई है … मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में नीतीश सरकार पर शराबंदी को लेकर सवाल खड़े होना लाजमी है ….

 

Related posts

पुष्पम प्रिया चौधरी मधुबनी के बिस्फी से भी लड़ेंगी चुनाव, महाकवि विद्यापति की जन्मस्थली है बिस्फी..

Bihar Now

NDA सरकार एक बार फिर जंगल राज का भय दिखाकर लोगों को ठगने का कर रही है काम – यशवंत सिन्हा

Bihar Now

Pokies In Perth

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो