Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

जहानाबाद में विदेशी पर्यटकों से भरी बस गड्ढे में पलटी, हादसे में 8 यात्री घायल

जहानाबाद: पटना से गया जा रही बौद्ध भिक्षुओं की गाड़ी सुबह जहानाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हाइवा की टक्कर से टूरिस्ट बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. इस हादसे में आठ पर्यटक घायल हुए हैं. घटना कड़ौना थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के समीप की है. हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. तीन बौद्ध भिक्षुओं को गहरी चोट लगी थी जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, बौद्ध भिक्षुओं से भरी टूरिस्ट बस नेपाल से पटना होते हुए बोधगया जा रही थी. अचानक जहानाबाद के सलेमपुर गांव के समीप यह हादसा हो गया. घटना के संबंध में टूरिस्ट गाइड शिव शंकर ने बताया कि बस में 23 बौद्ध भिक्षु नेपाल से अपना वीजा रिन्यू कराने के बाद बोधगया लौट रहे थे.

टूरिस्ट गाइड ने बताया कि जहानाबाद के सलेमपुर गांव के समीप एनएच-83 पर एक अनियंत्रित हाइवा ने टक्कर मार दी. घटना में आठ लोग घायल हुए हैं. अन्य लोग सुरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि बस में वियतनाम, म्यांमार और अमेरिका के रहने वाले टूरिस्ट हैं. सदर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं

Related posts

पुलिस ने तीन घंटा के अंदर ही कर लिया लूटपाट का उद्भेदन

Bihar Now

बिहार उपचुनाव : इमामगंज से दीपा मांझी ने मारी बाजी, बांकी तीनों सीटों पर NDA आगे…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो