Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

जेडीयू के प्रदेश सचिव ने मंत्री अशोक चौधरी को दी बधाई, कहा – अशोक चौधरी जी के मार्गदर्शन में झारखंड जेडीयू इकाई बनेगा और सशक्त …

जदयू के प्रदेश सचिव एवं राज्य परिषद सदस्य रंजीत कुमार झा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री,  अशोक चौधरी को जदयू की झारखंड इकाई का प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है !

झा ने मंत्री अशोक चौधरी को एक बहुआयामी व अनुभवी नेता एवं संगठन कर्ता बताते हुए कहा कि इनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा साथ ही जदयू झारखंड में श्री चौधरी की अगुवाई में काफ़ी मजबूत होगा।

उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललन सिंह जी को तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को साधुवाद दिया और कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का यह फ़ैसला झारखंड राज्य में पार्टी की मज़बूती के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

झा ने आशा व्यक्त की और कहा कि अशोक चौधरी ने हमेशा हमारे जैसे हजारो युवाओं को एक अभिभावक के रूप में मार्गदर्शन दिया है जिसके कारण सभी वर्ग के युवाओं के बीच इनकी अच्छी लोकप्रियता है और इनके कुशल नेतृत्व में झारखंड में पार्टी नयी ऊँचाइयों तक पहुँचेगी और उनके साथ मिलकर राज्य में माननीय नेता  नीतीश कुमार के हाथों को मज़बूत करने का हर प्रयास करेंगे।

Related posts

Free Popular Pokies Gambling

Bihar Now

मोतिहारी में बेखौफ बदमाश, घर से बुलाकर CSP संचालक की गोली मारकर हत्या !..

Bihar Now

BJP सांसद ने पार्टी से दिया इस्तीफा, थामा “कांग्रेस” का हाथ… मुजफ्फरपुर से होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो