Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

डकैती की योजना बना रहे पांच गिरफ्तार विदेशी हथियार एवं भारी मात्रा में गोली बरामद

राजीव कुंदन विमल, जहानाबाद

जहानाबाद जिले की मखदुमपुर थाना की पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है। डकैती की योजना बना रहे 5 अपराधियों को विदेशी हथियार एवं भारी मात्रा में गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो विदेशी निर्मित पिस्टल, एक देसी कार्बाइन, 28 जिंदा कारतूस, 6 खोखा, दो खाली मैगजीन पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पल्या गांव निवासी गोलू कुमार उर्फ बंगाली को गोली लगने की सूचना पर स्थानीय मखदुमपुर थाना की पुलिस उस गांव में जाकर जब जांच पड़ताल की तो यह बात सामने निकल कर आई की गोलू कुमार उर्फ बंगाली के साथ चार अन्य लोगो द्वारा डकैती की योजना पल्या गांव के बधार में बनाई जा रही थी। इसी दौरान हथियार को चेक करने में गोलू उर्फ बंगाली को दाहिने जांघ में गोली लग गई। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने गोलू से कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने अपने गैंग में शामिल चार अन्य लोगों का नाम बताया। जिसकी निशानदेही पर सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से पुलिस ने दो बिदेशी पिस्टल एक देसी करवाई 28 जिंदा गोली दो पिस्टल का खाली मैगजीन तीन मिसफायर गोली एवं 6 खोखा पुलिस ने बरामद किया है। इन सभी अपराधियों से पूछताछ की जा रही है एवं पुलिस गिरफ्तार सभी लोगो का आपराधिक इतिहास भी खंगालने जुट गई है।

Related posts

हत्या पर बरपा हंगामा, बिहार में महिलाएं महफूज कब ?

Bihar Now

बाबा बागेश्वर को लेकर “RJD” को BJP के‌ केंद्रीय मंत्री का खुला चैलेंज !… “धीरेन्द्र शास्त्री को गिरफ्तार करने वाले हो जाएंगे भस्म , है हिम्मत तो गिरफ्तार कर …

Bihar Now

डॉ गोरी ब्रम्हानन्द टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज मे फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, प्रबंध निदेशक ने दी विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो