Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने आरजेडी पर भी हमला बोला.

BIHAR NOW NEWS DESK पटना: पीएम मोदी (PM Modi) की ‘मन की बात’ (Mann ki Baat) पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 110वें मन की बात के माध्यम से पूरे देश को संबोधित किया. नमो ड्रोन दीदी किस तरह से किसानों की सहायता कर रही हैं, उसके बारे में चर्चा की. देश के विकास की भी चर्चा की. अगले दो दिनों में पीएम मोदी बिहार में हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही अगले 10 दिनों में प्रधानमंत्री मोदी बिहार में लगभग 2 लाख करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे.

‘पीएम 2 मार्च को औरंगाबाद और बेगूसराय आ रहे हैं’

सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया नए मतदाता देश के लिए वोट करें. इसके लिए बिहार बीजेपी की ओर से पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं. आगे उन्होंने कहा कि पीएम 2 मार्च को औरंगाबाद और बेगूसराय आ रहे हैं और हजारों करोड़ों की योजना को उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. अमित शाह और रक्षा मंत्री का भी कार्यक्रम बन गया है. प्रधानमंत्री एक बार फिर चुनाव के घोषणा से पहले उद्घाटन एवं शिलान्यास के कार्यक्रम में आएंगे.

तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि यह लुटेरे हैं. भ्रष्टाचार करके सत्ता पाना चाहते हैं. हमारी पार्टी के 78 विधायक हैं जनता दल यूनाइटेड के 46 हैं. दोनों को जोड़ने पर 124 का समर्थन प्राप्त होता है. मांझी जी के समर्थन से 128 विधायकों का समर्थन है, लेकिन लुटेरे लोग जिसने बिहार को लूटकर पैसों के बल पर सत्ता को हथियाना चाहते थे. उस पर कार्रवाई होगी. उनके पिता कहते हैं ‘MY’ की पार्टी है. बेटा कहता है ‘BAAP’ की पार्टी है. मैं जानता हूं लालू यादव की पार्टी ‘माई बाप’ की पार्टी है, लेकिन बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड के लिए जनता ही माई बाप है.

Related posts

Breaking : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बिहार दौरा, 29 जून को बिहार दौरे पर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह….

Bihar Now

Breaking : गोपालगंज में कड़े मुकाबले के बीच खिल गया “कमल”, RJD के मोहन गुप्ता को हराया…

Bihar Now

Casino Online Slots Australia

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो