Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

डिप्टी सीएम सुशील मोदी को कांग्रेस MLC प्रेम चंद्र मिश्रा ने भेजा लीगल नोटिस, कांग्रेस MLC के खिलाफ किया था ट्वीट…

कोरोना संकट के बीच बिहार में सियासत भी जारी है. डिप्टी सीएम ने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि कांग्रेस के किसी विधायक ने कोरोना संकट में पैसा नहीं दिया है, उसके बाद प्रेमचंद मिश्रा ने बयान जारी कर डिप्टी सीएम सुशील मोदी से माफी मांगने को कहा था.

सुशील मोदी के माफी नहीं मांगने के बाद प्रेमचंद मिश्रा ने अपने वकील के माध्यम से डिप्टी सीएम को कानूनी नोटिस भेजा है. आपको बता दें कि इससे पहले प्रेमचंद मिश्रा ने साफ कहा था हमारे सभी विधायक ने पैसा दिया है और इस बयान के लिए सुशील मोदी को माफी मांगनी चाहिए.

वहीं दूसरी तरफ इस नोटिस को लेकर डिप्टी सीएम सुशील मोदी के तरफ कोई बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि बहुत जल्द सुशील मोदी अपना पक्ष रखेंगे.

प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि हमने सुशील मोदी के खिलाफ लीगल नोटिस के साथ-साथ पुलिस में कंप्लेन भी की है. हमने मेल और स्पीडपोस्ट के माध्यम से कानूनी नोटिस और कंप्लेन भेजा है.

Related posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, 5.8 थी तीव्रता….

Bihar Now

मोदी सरकार के गठन से पहले पटना में लगा नीतीश का पोस्टर… टाइगर अभी जिंदा है…

Bihar Now

बैकफुट पर कड़क IAS : CM की सख्ती के बाद माने केके पाठक,शिक्षकों को स्कूल के टाइम-टेबल में दी राहत..

Bihar Now