Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव के सियासी “बस” पर घमासान जारी, जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पूछा सवाल,48 घंटे बाद भी आर्थिक जालसाजी का जबाव क्यों नहीं ?

बिहार में लगातार सियासी घमासान जारी है..एक बार फिर जेडीयू ने आरजेडी पर करारा हमला किया है..इस बार हमला है तेजस्वी यादव की ‘बेरोजगारी हटाओ यात्रा के लिए तैयार हाईटेक बस को लेकर… तेजस्वी यादव का बेरोजगारी यात्रा शुरू होने से पहले ही विवादों में घिरता नजर आ रहा है… जेडीयू लगातार बस की खरीदारी को लेकर प्रशन उठा रही है…

जेडीयू नेता व बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने जारी पोस्टर का समर्थन करते हुए कहा कि रविवार देर रात पटना की सड़कों पर पोस्टर किसने चस्पा किया,ये तो नहीं पता लेकिन जिसने भी वो वाकई सराहनीय और सत्य आधारित है…

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर सवाल करते हुए पूछा कि आखिर 48 घंटे बीत जाने के बाद भी आर्थिक जालसाजी पर जवाब क्यों नहीं आया है… तेजस्वी यादव ने यात्रा के लिए जो बस खरीदारी की है वो बीपीएल सूची में शामिल बाढ़ निवासी मोती पाल के नाम से है, इस पर अभी तक जवाब क्यों नहीं ?

आपको बता दें तेजस्वी यादव की बेरोजगारी यात्रा इसी माह शुरू होने वाली है, जिसके लिए हाईटेक बस को तैयार किया गया है… हालांकि बस आने के जेडीयू लगातार सवाल खड़े कर रही है…

Related posts

Virtual Pokies Real Money Bonus

Bihar Now

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार और पशुपति “चाचा” पर जमकर बरसे चिराग पासवान, कहा – शेर का बेटा हूं, सिद्धांतों से नहीं कर सकता समझौता….

Bihar Now