Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

दरभंगा एयरपोर्ट के संचालन की विभिन्न समस्याओं को लेकर DM की समीक्षा बैठक, अस्थायी पार्किंग सहित कई समस्याओं को लेकर किया निरीक्षण..

एयरपोर्ट के लिए चिन्हित भूमि को हस्तगत कराने का दिया निर्देश..

दरभंगा हवाई अड्डा के सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में हवाई अड्डा के संचालन की विभिन्न समस्याओं के  समाधान को लेकर बैठक की गयी।
बैठक में बताया गया कि हवाई अड्डा के बाउंड्री पर 300 मीटर तक व्यू-कटर लगना था, यह लग गया है। एयर फोर्स स्टेशन कमांडर तुषार गढ़वाल के द्वारा अनुरोध किया गया कि व्यू-कटर के दोनों ओर 100-100 मीटर व्यू-कटर को और बढ़ाया जाए। इस पर जिलाधिकारी द्वारा इसे बढ़ाने का आदेश संबंधित कार्यकारी एजेंसी को दिया गया। कार्यकारी एजेंसी द्वारा बताया गया कि 07 से 10 दिनों में इस कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।
वही बैठक में हवाई रनवे के फेंसिंग की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता (भवन) द्वारा बताया गया कि रनवे के फेंसिंग का कार्य 02 से 04 दिन में प्रारंभ कर दिया जाएगा तथा 01 माह के अन्दर कार्य को पूर्ण करा लिया जाएगा।
गौरतलब है कि हवाई अड्डे के रनवे के दोनों ओर 12 फीट ऊंची फेंसिंग (तार) लगाया जा रहा है, ताकि कोई भी जंगली जानवर रनवे की ओर नहीं आ सके।
बैठक में उपस्थित कार्यपालक अभियंता पुल निर्माण निगम द्वारा बताया गया कि हवाई अड्डा से कनेक्टिविटी के लिए बनाए जा रहे पुल का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा इसे 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया।
एयरपोर्ट के स्टेशन कमांडेंट द्वारा एयरपोर्ट के लिए अतिरिक्त एंबुलेंस का माँग जिलाधिकारी से की गयी। इस पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को एक एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
एयरपोर्ट के लिए चिन्हित 78 एकड़ भूमि की समीक्षा के क्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि भूमि का एस.आई.ए हो गया है तथा एक्सपर्ट कमिटी का गठन भी हो गया है, जनवरी के अंत तक सेक्शन-11 का प्रारंभिक अधिसूचना निर्गत कर दिया जाएगा। इस पर जिलाधिकारी द्वारा जुलाई माह तक एयरपोर्ट के लिए चिन्हित भूमि हस्तगत कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं हवाई अड्डा के पदाधिकारियों के साथ हवाई अड्डा के के लिए अस्थाई पार्किंग हेतु  स्थल निरीक्षण किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, अपर समाहर्त्ता (राजस्व) विभूति रंजन चौधरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, कार्यपालक अभियंता (भवन), कार्यपालक अभियंता, पुल निर्माण निगम, निदेशक एयरपोर्ट, एयरपोर्ट अथॉरिटी के डी.जी.एम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Deposit Casino Pokies Australia Ipad

Bihar Now

कार और बस की भीषण टक्कर में अभियंता की मौत…

Bihar Now

“बिहार में आपातकाल जैसी स्थिति, विपक्षी एकता मुहिम के नाम पर हो रहा है बिहार का बंटाधार”… नीतीश सरकार पर BJP का हमला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो