Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट 5 घंटे लेट, यात्रियों ने काटा जबरदस्त बवाल…

दरभांगा : दरभंगा एयरपोर्ट पर नाराज पैसेंजरों ने हंगामा किया है. शनिवार सुबह दरभंगा से मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट तकनीकी वजह से दरभंगा नहीं पहुंची, जिसके बाद परेशान यात्र दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट सुबह 5 घंटे लेट हो गई, जिससे नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया.

नाराज यात्रियों का आरोप है कि ऊंची कीमत पर टिकट लेने के बावजूद एयरलाइंस की ओर से विलंब होने की सूचना यात्रियों को समय पर नहीं दी गई. जब हम लोग एयरपोर्ट पर पहुंचे तो इस बात की जानकारी मिली. वहीं, यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर ना तो बैठने की व्यवस्था है, ना ही एयरलाइंस की ओर से खाने और पानी मुहैया कराया गया है…

यात्रियों ने किया हंगामा: दरअसल, दरभंगा से मुंबई के लिए स्पाइस जेट की विमान संख्या SG-116 को दरभंगा से सुबह के 10 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरना था. लेकिन तकनीकी वजह से स्पाइस जेट की विमान दरभंगा नहीं पहुंची.

जब काफी देर तक विमान की उड़ान के संबंध में एयरपोर्ट पर यात्रियों से जानकारी साझा नहीं की गई तो काउंटर पर पूछताछ के लिए यात्रियों की भीड़ लग गई. बाद में पता चला कि मुंबई की फ्लाइट शाम को 4 बजे उड़ान भरेगी, जिसके बाद यात्रियों ने स्पाइस जेट के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया…

Related posts

चिराग पासवान ने किया 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, मुख्यमंत्री नीतीश के करीबी मंत्री की बेटी को भी टिकट

Bihar Now

शराबबंदी पर नीतीश के “हम” ने उठाए सवाल… जहरीली शराबकांड के जिलों के SP पर दर्ज हो हत्या का मामला !..

Bihar Now

Total Slot Machines In New Zealand

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो