Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा के अनुराग आनंद बने 64वीं बीपीएससी परीक्षा के तीसरे टॉपर, बिना कोचिंग किए सोशल मीडिया पर पढ़ाई कर पाई कामयाबी…

दरभंगा। 64वीं बीपीएससी परीक्षा का परिणाम बिहार लोक सेवा आयोग ने रविवार को घोषित कर दिया। इस परीक्षा में तीसरे टॉपर दरभंगा शहर के लक्ष्मीसागर के अनुराग आनंद घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने पहले प्रयास में ही यह सफलता पाई है। अनुराग के पिता विजय कुमार झा एसबीआई के लहेरियासराय सीएई ब्रांच के मैनेजर हैं। मां इंदु झा गृहणी हैं। उनके बड़े भाई बड़ा भाई अभिषेक आनंद न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में अधिकारी हैं।

अनुराग की सफलता पर परिवार में बेहद खुशी का माहौल है। रविवार देर रात तक उन्हें बधाई देनेवालों के ऑन काल्, आते रहे। वहीं, बहेड़ी बीडीओ भगवान झा की पत्नी मोनी कुमारी ने भी बीपीएससी परीक्षा में सफलता पाई है।

अनुराग ने बताया कि उन्होंने बीपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। हर दिन अनवरत 8-10 घंटे पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि दरभंगा के डीएवी स्कूल से 10वीं उत्तीर्ण करने के बाद वे आगे की पढ़ाई के लिये रांची चले गये। वहां रांची विद्या मंदिर से 10 प्लस टू पास किया। उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिये दिल्ली चले गए। उन्होंने 2016 में आइआईटी से बीटेक किया। उसके बाद आइसीआइसीआई बैंक से नौकरी का ऑफर आया, लेकिन उनका सपना यूपीएससी में सफलता प्राप्त करना था।

लिहाजा इसकी तैयारी में उन्होंने अपने आपको झोंक दिया। इस बीच दो बार यूपीएससी मेन तक की परीक्षा दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। अनुराग ने बताया कि इसके बावजूद वे नहीं डिगे। अपना ध्यान बीपीएससी की परीक्षा पर केंद्रित कर दिया। पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दी और पहले प्रयास में ही तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अनुराग ने बताया कि यूपीएससी में असफल होने के बाद शुरूआत में थोड़ा मानसिक दवाब पड़ा लेकिन उसे दरकिनार करते हुए फिर से पढ़ाई में मन लगाया। इसमें परिवार के हर सदस्य और दोस्तों ने पुरा साथ दिया।

उन्होंने कहा कि सच्ची लगन व अपनों के साथ ने आगे बढ़ने में सहयोग किया। अनुराग ने कहा कि उन्होंने किसी प्रकार की कोचिंग नहीं ली। मोबाइल पर यूटयूब और टेलिग्राम जैसी सोशल साइट पर जाकर पढ़ाई के लिए मैटेरियल प्राप्त किया। खूब मेहनत की और सफलता पाई।
अनुराग ने बताया कि कोई भी स्टूडेंट किसी भी मुकाम पर पहुंच सकता है। इसके लिये दिल्ली या दूसरे महानगरों में जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे यूटयूब और टेलीग्राम जैसी सोशल साइट्स से स्टडी मेटेरियल लेकर लागातार और लगन से अगर अध्ययन करें तो जरूर सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा पास करने के लिए तैयारी में मोटी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है।
वहीं, हायाघाट बीडीओ भगवान झा की पत्नी मोनी कुमारी ने भी बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने रेवेन्यू ऑफिसर के रूप में सफलता पाई है। उनकी ससुराल मधुबनी जिले में है।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Top Online Pokies And Casinos Of Australian

Bihar Now

BPSC मुख्य परीक्षा परिणाम में चाणक्य आईएएस एकेडेमी के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, अब इंटरव्यू की तैयारी शुरू…

Bihar Now

वरिष्ठ पत्रकार शैलेश शुक्ला को राष्ट्रपति करेंगे पुरस्कृत, “न्यू मीडिया में हिन्दी साहित्य पर पीएचडी करने वाले विश्व के पहले विद्वान हैं डॉ शुक्ला…”

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो