Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा के केवटी में बाढ़ ने दी दस्तक, कोठिया पंचायत में स्थित जमींदारी बांध टूटा, कई गांवों में फैल रहा बाढ़ का पानी, जिला प्रशासन से लगाई ग्रामीणों ने मदद की गुहार…

दरभंगा के केवटी प्रखंड की कोठिया पंचायत में अधवारा समूह की नदी पर बना जमींदारी बांध शुक्रवार की सुबह टूट गया। इससे पानी तेजी से आसपास के कई गांव में फैल रहा है। इसकी वजह से कोठिया, मंगरथू, करजापट्टी और बरिओल समेत कई गांव की आबादी में बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है। पानी के तेज बहाव की वजह से ग्रामीणों में दहशत है। केवटी सीओ अजीत कुमार झा ने बांध की मरम्मत का निर्देश दिया है।

स्थानीय राजा बाबू ने कहा यह जमींदारी बांध तकरीबन 25 फीट में टूटा है और पानी तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इस बांध की मरम्मत जल्द नहीं की गई तो आसपास के कई गांव बाढ़ से घिर जाएंगे। साथ ही दरभंगा एयरपोर्ट के इलाके तक भी यह पानी पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि कि सीओ को इसकी सूचना दी गई है और उन्होंने जल्द बांध की मरम्मत करवाने का भरोसा दिलाया है।

वहीं, एक अन्य ग्रामीण कुंदन कुमार पासवान ने कहा कि जमींदारी बांध टूटने की वजह से आसपास के गांव के लोग दहशत में हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने अपने स्तर से बांध को बांधने की काफी कोशिश की लेकिन लोग सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि सीओ और अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है लेकिन अब तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आए हैं।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

.

Related posts

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हाथ जोड़कर किससे प्रार्थना करने लगे मुख्यमंत्री नीतीश‌ कुमार ! ..

Bihar Now

No Deposit Casino Real Money Au

Bihar Now

पटना में सड़क हादसे में युवक की मौतः तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर ही गई जान

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो