Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारमहाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा के लिए बड़ी खुशखबरी !.. 10 जून से खुलेगा तारामंडल, ऑनलाईन होगी बुकिंग…

सुभाष शर्मा, बिहार नाउ, दरभंगा

दरभंगा :- जिलाधिकारी, दरभंगा  राजीव रौशन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा को 10 जून से चालू करने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर चन्द्रिमा अत्री, सहायक समाहर्त्ता सूर्य प्रताप सिंह, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, प्राचार्य, दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय, दरभंगा संदीप तिवारी सहित संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में बताया गया कि तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा के लिए निदेशालय द्वारा 15 जून के बजाए 10 जून से ही आम लोगों के लिए चालू करने का निर्णाय लिया गया है। शो का समय निदेशालय स्तर से तय किया गया है। तारामंडल के लिए बुकिंग ऑनलाईन ही होगी। काउन्टर से बुकिंग का निर्णाय बाद में लिया जाएगा।

बताया गया कि तारामंडल में शो देखने के लिए टिकट के साथ आने वाले को ही प्रवेश दिया जाएगा। वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था के लिए जगह चिन्ह्ति किया जा रहा है।
इस संबंध में प्राचार्य द्वारा बताया गया कि प्रवेश-निकास एवं शो का समय विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है। कहा कि पूर्वाह्न 11ः00 बजे से पूर्वाह्न 11ः45 बजे तक 2डी शो दिखाया जाएगा, जिसके लिए दर्शकों का प्रवेश समय पूर्वाह्न 10ः30 बजे निर्धारित किया गया है।

वहीं अपराह्न 12ः15 बजे से 01ः00 बजे तक 3डी शो दिखाया जाएगा, जिसके लिए दर्शकों का प्रवेश का समय अपराह्न 12ः00 बजे निर्धारित किया गया है, जबकि अपराह्न 02ः15 बजे से अपराह्न 03ः00 बजे तक पुनः 2डी शो दिखाया जाएगा, जिसके लिए प्रवेश का समय अपराह्न 02ः00 बजे निर्धारित किया गया है।
इसके साथ ही अपराह्न 03ः15 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक 3डी शो दिखाया जाएगा, जिसके लिए प्रवेश का समय अपराह्न 03ः00 बजे निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रथम शो के लिए आये दर्शकों का पार्किंग से निकासी का समय अपराह्न 12ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है। द्वितीय शो के पार्किंग से निकासी का समय अपराह्न 01ः30 बजे तक, तृतीय शो का पार्किंग से निकासी का समय अपराह्न 03ः30 बजे तक एवं अंतिम शो के पार्किंग से निकासी का समय अपराह्न 04ः30 बजे तक निर्धारिया गया है।
उन्होंने कहा कि पार्किंग शुल्क का भी निर्धारण कर लिया गया है, पार्किंग में प्रति 1.5 घंटा साईकिल लगाने के लिए 05/- रूपये, मोटर साईकिल के लिए 20/- रूपये, चार चक्का वाहन (गैर वाणिज्यिक) के लिए 40/- रूपये, हेलमेट के लिए 05/- रूपये, मिनी बस/सर्विस जीप, केब, टेक्सी, टेम्पू के लिए 50/- रूपये तथा पयर्टक बस/एच.सी.वी. के लिए 100/- रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

बताया गया कि टिकट की दर का निर्णय विभाग द्वारा लिया जा चुका है।उन्होंने कहा कि प्रति 1.5 घंटा से अधिक समय बाद साईकिल लगाने के लिए 05/- रूपये, मोटरसाईकिल के लिए 20/- रूपये, चार चक्का वाहन (गैर वाणिज्यिक) के लिए 50/- रूपये, मिनी बस/सर्विस जीप, केब, टेक्सी, टेम्पू के लिए 60/- रूपये तथा पयर्टक बस/एच.सी.वी. के लिए 150/- रूपये विलम्ब शुल्क देना होगा।
बताया कि तारामंडल के अन्दर कुल – 150 सीट हैं। तारामंडल के 03 गेट हैं, टिकट बुकिंग के लिए लिंक जल्द से जल्द आमलोगों को मुहैय्या कराया जाएगा। पहले दिन के शो के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है। तारामंडल में गाड़ी पार्किंग करने वाले को शो समाप्त होने के बाद पार्किंग खाली करने का बाध्यता होगी।

जिलाधिकारी द्वारा प्रारम्भिक दिनों में तारामंडल की सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। साथी यातायात व्यवस्था के लिए संबंधित थानाध्यक्ष को रूट का आकलन कर लेने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

Breaking : शेखपुरा में EVM मशीन में गड़बड़ी, एक बूथ पर अभी तक नहीं हुआ मतदान शुरू..

Bihar Now

Deposit Casino Pokies Australia Ipad

Bihar Now

Breaking : तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो