Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में एक युवक को अपराधियों ने मारी गोली,सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी का दावा…

बिहार में लगातार अपराधों में इजाफा हो रहा है .पुलिस महकमे के मुखिया के लाख कोशिशों और दावों के बावजूद अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है…

दरभंगा में अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली. NH – 57 पर इस घटना को अंजाम दिया गया. गोली लगने के बाद युवक की हालत बहुत ही नाजुक बताई जा रही है ..युवक को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है ..

.आज दिनदहाड़े एक बाइक से तीन सवार युवक ने मो कलाम नाम के युवक को गोली मार दिया जिसको गंभीर हालात में डीएमसीच में भर्ती कराया गया हैं। मो कलाम मधुबनी जिला के बाबूबरही थाना क्षेत्र के कलुआ गाँव का रहने वाला है .दरभंगा में पिछले 7 सालों से पढ़ाई के साथ- साथ बिजली मिस्त्री का भी काम करता है।

अपराधी ने गोली मारने से पहले बिजली के काम अपने घर मे करने का बहाना बना कर बुलाया और मब्बी थाना क्षेत्र के NH57 मब्बी पुल के पास गोली मार कर फरार हो गया । गोली लगे युवक की स्थिति नाजुक है डॉक्टर इलाज में जुटे हुए है।

हैरानी की बात तो यह है मब्बी थाना से महज चंद कदमों की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया गया,लेकिन थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने से बात करते हुए कहा वह तकरीबन 1 घंटे तक इस बात को लेकर सस्पेंस में थे कि घटना है या एक्सीडेंट !

जब घायल युवक डीएमसीएच इलाज के लिए ले जाया गया, तब घंटों बाद थानाध्यक्ष को इस बात की जानकारी मिली यह एक्सीडेंट नहीं,गोली लगने की घटना है..ऐसे में सबसे बड़ा सवाल थाना से चंद कदमों की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया, लेकिन थानाध्यक्ष को खबर तक नहीं ?  ऐसे में इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं…

राजू सिंह,बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Total Slot Machines In New Zealand

Bihar Now

1.19 करोड़ की अवैध संपत्ति; बिहार में इंजीनियर के 6 ठिकानों पर EOU का छापा…

Bihar Now

Breaking : समस्तीपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से करोड़ों की लूट, बंदूक की नोंक पर वारदात… खोखला साबित हुआ बेहतर पुलिसिंग का दावा !…

Bihar Now