Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

दरभंगा में कोसी नदी की तेजधारा में पलटी नाव, कई लापता, 8 लोग थे सवार

दरभंगा: बिहार के दरभंगा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां जिले के कुशेश्वरस्थान के पास कोसी नदी में अचानक एक नाव पलट गई. इस हादसे में कई लोगों की डूबने की खबर सामने आ रही है. फिलहाल सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंच गए है. साथ ही डूबे लोगों की तलाश की जा रही है.

नाव पर 8 लोग सवार थे: मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कुशेश्वरस्थान स्थित पूर्वी प्रखंड के गोलमा डीह से गोलमा घाट जाने के दौरान कोसी नदी के उपधारा में एक नाव पलट गई है. सूत्रों के अनुसार नाव पर लगभग 8 लोग सवार थे. इसके साथ ही दो बाइक भी नाव पर रखी गई थी. घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है.

गोताखोरों की मदद से बाइक निकला: वहीं, हादसे में एक 23 वर्षीय युवक लापता है. अभी तक स्थानीय गोताखोर की मदद से बाइक को निकाला गया. लेकिन अन्य लोग अभी भी लापता है. लापता लोगों में गोलमा निवासी बिंदेश्वरी राय के 23 वर्षीय पुत्र राजा कुमार की भी तलाश जारी. वहीं, मौके पर बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु, तिलकेश्वर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य मे जुट गए है.

पटना में भी पलटी थी नाव: बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही पटना में 17 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलट गई थी. इस घटना में एक ही परिवार के 17 लोग डूब गए थे. जिसमें से एसडीआएफ की टीम ने 13 लोगों को बचा लिया था, वहीं 4 लोग लापता हो गए थे. एसडीआरएफ की टीम ने दो दिनों तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया था.

Related posts

बिहार में MLC चुनाव की आ गई तारीख, 8 सीटों पर होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल…

Bihar Now

CAB का विरोध या गुंडागर्दी ?

Bihar Now

‘दुख है मुझे ऐसी सरकार को समर्थन देने का..’ बढ़ते अपराध के लिए नीतीश सरकार पर भड़के चिराग पासवान

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो