Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में जांच करने गई मेडिकल टीम के साथ बदसलूकी, आरोपी गिरफ्तार…

कोरोना का कहर जारी है..ऐसे में सरकार सहित पुलिस महकमा व स्वास्थ्य कर्मी अपने जान पर बाज़ी लगाकर जनता की सेवा में जुटे हैं.. ऐसे में ये लोग हमारे योद्धा हैं… लेकिन इस सबके बीच कुछ लोग इनलोगों पर हमला करने से बाज नहीं आ रहा है…. मधुबनी, मोतिहारी, औरंगाबाद के बाद अब दरभंगा से खबर आई है कि जांच करने गई मेडिकल टीम पर हमला किया गया है…

प्राप्त जानकारी के अनुसार भालपट्टी पंचायत स्थित शुक्रवार को सर्वे करने गए एएनएम आशा आंगनवाड़ी सेविका के साथ दुर्व्यवहार किया गया है.. इसको लेकर कई थाना के पुलिस सहित डीएसपी अनुज कुमार सदर वीडियो रवि सिन्हा पीओ अरुण कुमार सक्सेना एवं सदर थाना अध्यक्ष शशिकांत सिंह पहुंचकर मामला को शांत करवाया…

वही पीड़ित एएनएम  ने बताया कि कोविड-19 का सर्वे हो रहा है हम लोग माइक्रो प्लान के हिसाब से सर्वे कर रहे हैं। पहला दिन था आज और शुरू जिस घर से किए उस घर के लोग बोले कि हम लोग नाम पता नहीं बताएंगे एक दर्जन का नाम पता था हम लोग लिख कर के आगे बढ़ गए हैं चार पांच घर काम किए छठा घर में आ गए आने के बाद जब हम लोग नाम पता लिख रहे थे तभी उनके घर से लोगों के द्वारा बर्ताव अति शुरू हुई और कागज फाड़ ने लगे तो हम लोग वापस जा रहे थे तभी उसी घर के एक व्यक्ति ने आशा सुगिया देवी के साथ बदसलूकी की…

वही प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि सिन्हा ने कहा कि सर्वे चल रहा है कोविड-19 के तहत जो लोग बाहर से आए हैं। जिसकी जानकारी मिला था किस गांव में बाहर से कुछ लोग आए हैं। जिसका सर्वे किए जाना है 5 दिनों तक आशा आंगनबाड़ी एवं के द्वारा वही आशा कार्यकर्ता भालपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 4 में गई थी सूचना हम लोगों को प्राप्त हुआ कि उनके साथ मिसबिहेव हुआ है। कागज फार दिया है यहां भालपटट्टी ओपी पहुंची हुई थी और हम लोगों को सूचना मिला की स्थिति तनाव में है तो हम लोग भी यहां पहुंचे हैं जो दोषी था उन्हें गिरफ्तार किया गया हैकिि…

सदर डीएसपी अनुज कुमार ने कहा कि कोविड-19 को लेकर के सर्वे चल रहा था और कुछ दिन पहले से जो लोग बाहर से आए हैं उन लोग की जानकारी लेने के लिए यह सर्वे का काम किया जा रहा है सर्वे के दौरान एक घर में नाम पता लिख रहे थे जहां उसके पिता के द्वारा लिखाया जा रहा था तो उसके पुत्र ने सर्वे करने वाले कर्मी का कागज फाड़ दिया और आशा कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार किया जिस पर आरोप लगा है वह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जाएगी….

मनोज कुमार, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

BJP पर “PK” का हमला !… परिवारवाद से अछूता नहीं बीजेपी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बाबूजी पहले कांग्रेस, फिर RJD, JDU और मांझी के साथ थे …

Bihar Now

मेहंदी की रस्म में दुल्हन ने हथियारों के साथ खिंचवाई फोटो, जीजा, साला और साली पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Bihar Now

महादेव के दरबार में सीएम नीतीश कुमार, पूजा अर्चना कर पूरे बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की…

Bihar Now