Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर टला बड़ा हादसा, ब्रेक बाइंडिंग की वजह से धुआं निकलने से मची अफरा-तफरी…

दरभंगा – दरभंगा से चलकर नई दिल्ली तक जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट के S2 कोच के ब्रेक वाइंडिंग की वजह से अचानक धुंआ निकलने लगा।

धुआ निकलता देख ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी को रोक दिया और लोको पायलट ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए इसे तत्काल बंद कर दिया। नहीं तो कोई बड़ी हादसा हो सकती थी। इस घटना की पुष्टि समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ने किया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दरभंगा से चलकर बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट नई दिल्ली जा रही थी। उसी क्रम में थलवारा स्टेशन से कुछ ही दूरी के बाद S2 बोगी के ब्रेक वाइंडिंग की वजह धुआं निकलने लगा। जिसे देखकर ट्रेन में सवार लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

जिसके बाद ट्रेन के चालक के द्वारा गाड़ी को रोका गया और धुआं पर काबू पाया गया। करीब 15 मिनट तक गाड़ी ठहरी रही। रेलवे की ओर से बताया गया कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी। बल्कि ब्रेक बाइंडिंग से धुंआ निकला था।

वही समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि थलवारा स्टेशन के पास बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट के कोच संख्या S2 में ब्रेक वाइंडिंग की वजह से धुंआ निकला था। इस धुंए पर फौरन कबू पा लिया गया था। करीब 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।

स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। यात्रियों के बीच कोई अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बनी थी। वही उन्होंने कहा कि चक्का के बीच में ब्रेक शू के सटने की वजह से कई बार ऐसा हो जाता है।

Related posts

Gambling Online Nz

Bihar Now

शर्म करे बिहार पुलिस, छठ पूजा की छुट्टी के लिए छठ मैया की कसम का शपथ पत्र…

Bihar Now

बेगूसराय में बेलगाम अपराधी, दिनदहाड़े लूट की वारदात को दिया गया अंजाम, नदारद रही पुलिस!

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो