Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

दहेज प्रताड़ना के आरोप में अधिवक्ता गिरफ्तार, अवैध संबंध में संलिप्त होने का भी आरोप…

मधुबनी के झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र के भैरव अस्थान क्षेत्र के पट्टी टोल निवासी अधिवक्ता कमलेश कुमार मिश्रा को दहेज प्रताड़ना के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है…इनकी गिरफ्तारी भैरवस्थान थाना पुलिस द्वारा शनिवार की सुबह की गई है….

आरोपी अधिवक्ता की पत्नी के मुताबिक, अधिवक्ता कमलेश मिश्रा का अनैतिक संबंध दिल्ली में किसी और लड़की के साथ चल रहा है..और वो लड़की भी पेशे से वकील हैं,जो आरोपी अधिवक्ता के साथ ही प्रैक्टिस करती है… दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी है जिसके कारण शादी करने के बावजूद मुझे कभी दिल्ली में साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुए..ये आरोप पीड़ित महिला की है…

बता दें कि वर्ष 2019 में इनकी पुत्री झंझारपुर आरएस ओपी क्षेत्र के बेहट गांव निवासी अनिल झा की पुत्री नीलू कुमारी ने भैरवस्थान थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी…

कमलेश मिश्रा पर दहेज में ₹5 लाख दहेज मांगने व मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया था..एएसआई सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अनुमंडल अस्पताल में कोरोना की जांच कराई गई है…

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

आग की चपेट में आने से कई लोग हुए बेघर, तकरीबन 5 लाख की संपत्ति जलकर खाक…

Bihar Now

“हाहाकार ” मचने के बाद हरकत में आई नीतीश सरकार, पटना के सभी अस्पतालों में मजिस्ट्रेट की तैनाती…और जिलों में कब होगी तैनाती ?

Bihar Now

अब हो जाइए सावधान !…बकाए पैसे मांगने पर यहाँ मिलती है गोलियों की बौछार !

Bihar Now

2 टिप्पणियाँ

Ishnath Jha July 29, 2020 at 6:56 am

इस विषय पर एक विस्तृत स्टोरी की जरूरत है।

उत्तर
Bihar Now August 2, 2020 at 5:54 am

sure hoga…

उत्तर

एक टिप्पणी छोड़ दो