Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली की जीत का जश्न बिहार में, सैकड़ों की तादात में आप कार्यकर्ताओं ने मनाई होली !

बेगूसराय में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पूर्ण बहुमत की जीत को लेकर विजय जुलूस निकाला और जमकर जश्न मनाया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सैफी के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ बलिया प्रखंड में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला और जीत का जश्न मनाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने नारा दिया था चलेगी झाड़ू उड़ेगी धूल ना रहेगा पंजा ना रहेगा फूल।

आज दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल के विकास कार्यों को देखते हुए उन्हें पूर्ण बहुमत देकर दोबारा मुख्यमंत्री बनाया है। इस जीत के बाद बिहार में भी आम आदमी पार्टी संदेश देना चाहती है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी जिस जोर शोर से दिल्ली में प्रचार किया लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई इसी तरह बिहार में भी आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।

धनंजय झा, ब्यूरो हेड,बेगूसराय प्रक्षेत्र, बिहार नाउ

Related posts

#Resignmangalpandey… स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का मांगा जा रहा इस्तीफा… ट्विटर पर हो रहा ट्रेंड..

Bihar Now

सुपौल में पुलिस को खुली चुनौती, चोरों ने की लाखों की चोरी

Bihar Now

गांव में बाहर से आने वाली सूचना देने पर कर दी गई एक युवक की हत्या, इलाके में सनसनी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो