Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

धरना पर बैठे BPSC अभ्यर्थी और प्रशांत किशोर, गांधी मैदान से सीएम हाउस जाने से प्रशासन ने रोका… अभ्यर्थियों का हंगामा जारी, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती…

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और बीपीएससी अभ्यर्थी आमने-सामने आ चुके हैं। पटना के गांधी मैदान में छात्रों के साथ जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं ..

प्रशांत किशोर BPSC अभ्यर्थियों के साथ पटना के JP गोलंबर के पास सड़क पर धरना पर बैठे। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों के मार्च को CM आवास की तरफ जाने से रोक दिया है।

बता दें कि प्रशांत किशोर ने शनिवार को छात्रों से पटना के गांधी मैदान में जुटने का आव्हान किया था।

हालांकि, पुलिस ने छात्रों को छात्र संसद करने की अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद छात्र और जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता गांधी मैदान में जुट गए हैं। पुलिस ने छात्रों को गांधी मैदान खाली करने के लिए कहा, लेकिन छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक बड़ा ग्रुप पोस्टर बैनर के साथ गांधी मैदान पहुंचा।

प्रदर्शनकारियों को गांधी मैदान के अंदर स्थापित गांधी मूर्ति से कुछ पहले रोक कर रखा गया था, लेकिन संख्या बढ़ने के बाद अचानक छात्र और जन सुराज पार्टी के समर्थक पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए गांधी मूर्ति के पास पहुंच गए। इसी गांधी मूर्ति के पास पहुंचकर छात्र संसद का आयोजन करने का आह्वान प्रशांत किशोर ने किया था। इससे पहले पिछले 10 दिनों से छात्र धरना के लिए निर्धारित जगह गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे थे।

Related posts

बेहोश कर बच्चे की अपहरण करने की आशंका, अपराधियों को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा…

Bihar Now

लॉक डाउन को लेकर बंद पड़े धार्मिक स्थलों के पुजारियों व पंडितों को मदद करे बिहार सरकार – प्रेम चंद्र मिश्रा

Bihar Now

Breaking : नहीं रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता सदानंद सिंह, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो