Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, लोगों के बीच मची भगदड़; आठ यात्री घायल…

इटावा में बुधवार को नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के जनरल कोच में आग लग गई। ट्रेन नंबर 02570 के जनरल कोचों में आग लगने की सूचना मिली है। ट्रेन सरायभूपत स्टेशन पर रुकी है। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एस एक और एस दो कोच में आग लगी। आग लगने के बाद कोच में भगदड़ मच गई। इंजन समेत अन्य कोचों को अलग कर दिया गया है।

सूचना पर एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी सिटी कपिल देव सिंह, एसडीएम सदर विक्रम राघव समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई है। आग की चपेट में आने से आठ लोग झुलस गए हैं। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, छठ पूजा के चलते कोचों में यात्रियों की भारी भीड़ थी। आग लगने की वजह से सैकड़ों यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया। शताब्दी एक्सप्रेस, कामख्या एक्सप्रसे समेत कई ट्रेनें लूप पर खड़ी हुई हैं।

Related posts

Breaking : दिनदहाड़े ICICI बैंक में अपराधियों ने डाला डाका,लाखों की लूट…

Bihar Now

बेगूसराय में घर में घुसकर एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या… बेखौफ अपराधी, पस्त पुलिस ?…

Bihar Now

दिल्ली से मोतिहारी आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत, 35 घायल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो