Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नल जल योजना के तहत नल लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल, दो की हालत नाज़ुक,पटना रेफर…

बेगूसराय में नल जल योजना के तहत नल लगाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई । इस मारपीट में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिनमें से 2 को नाजुक हालत में पटना रेफर कर दिया गया है।

घटना साहेबपुर कमाल थाना के परोड़ा गांव की है। बताया जाता है कि अरविंद दास अपने घर पर पानी के लिए पाइप लगा रहा था इसी को लेकर उसके पड़ोसी चंदन दास के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चंदन दास के परिजनों ने जुटकर अरविंद दास और उनके परिजनों को लाठी-डंडे लोहे के रड से जमकर पिटाई कर दी। इसमें अरविंद दास के तरफ से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से दो की हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

Breaking : बिहार में सियासी हलचल तेज… मांझी से उनके आवास पर मिलने पहुंचे तेजप्रताप यादव… क्या बिहार की सियासी फिजाएं बदलेगी ?…

Bihar Now

सीताराम येचुरी का निधन, सीपीएम महासचिव का दिल्ली के एम्स में चल रहा था इलाज…

Bihar Now

Newest Online Casinos New Zealand

Bihar Now