Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

नवादा में युवक को दुकान से उठा ले गए बदमाश,पीट-पीटकर हत्या, लूट लिए 7 लाख कैश…. जांच में जुटी पुलिस…

नवादा में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि 18 साल का गांधी कुमार अपनी दुकान पर बैठा था। शाम को 10 की संख्या में आए बदमाशों ने दुकान में तोड़फोड़ और लूट की। युवक को दुकान से घसीटकर अपने साथ ले गए। उसे लाठी-डंडे से बहुत मारा। बाद में उसके सिर पर टांगी से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई धनु कुमार का कहना है कि शनिवार की सुबह गांधी की ट्रैक्टर ले जाने को विवाद को लेकर कुछ लोगों से बहस हुई थी। जिसके बाद शाम को बदमाशों ने दुकान पर हमला कर दिया। मेरे साथ भी मारपीट की गई। मुझे नाले में फेंककर भाई को साथ ले गए थे।

वारदात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पंसाला गांव में शनिवार रात को हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। गांधी कुमार पंसाला गांव में राशन की दुकान और ऑनलाइन पेमेंट का काम करता था।

गांधी के भाई धनु कुमार ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि शाम को दुकान बंद करने से पहले गांधी रोज जैसा हिसाब-किताब कर रहा था। इस दौरान 10 की संख्या में गांव के बदमाश पहुंचे और उसके भाई साथ मारपीट करने लगे।

उसका कहना है कि दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। साथ ही दुकान में रखे 7 लाख रुपए भी वो लोग लूट कर ले गए। मेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला।

भाई ने बताया कि गांव के लालू कुमार ने सुबह ट्रैक्टर से ईंट गिराई थी। वहीं बगल में बिजली का पोल था। हमने उससे कहा कि संभाल कर गाड़ी ले जाना, कहीं पोल ना गिर जाए। बस इतनी-सी बात पर दोनों में बहस हुई थी। दिन में तो मामला शांत हो गया, शाम को हमला किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी डीएसपी थाना प्रभारी अनिकेत मौके पर पहुंचे। मामले की जांच में जुट गए। डीएसपी थाना प्रभारी अनिकेत ने कहा कि हत्या हुई है, लूट की कोई बात अभी सामने नहीं आई है। जल्द ही इस मामले में पुलिस खुलासा करेगी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related posts

बिहार : DEO के आवास पर निगरानी विभाग की छापेमारी, भारी मात्रा में नोट बरामद…

Bihar Now

‘जो इधर-उधर से जीत गया है, अगली बार सब हार जाएगा’… नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की…

Bihar Now

Lockdown में बिहार वाणिज्य विभाग को मिला 32 हजार करोड़ का राजस्व, 23 फीसदी की वृद्धि…विषम परिस्थितियों के बावजूद वाणिज्य कर विभाग की उपलब्धि…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो