Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नहीं रहे मिथिलांचल के राजनीतिक धरोहर महेंद्र झा आजाद, सियासी गलियारों में शोक की लहर …

बड़ी व दुखद खबर दरभंगा से सामने आ रही है जहां मिथिलांचल के राजनीतिक धरोहर व बेनीपुर के पूर्व विधायक महेंद्र झा आजाद का निधन हो गया है…गुरुवार देर रात अपने पैतृक गांव में बेनीपुर के महिनाम में उन्होंने अंतिम सांस ली … महेंद्र झा आजाद के निधन की खबर पूरे इलाके में फैलते ही, शोक‌ की लहर दौड़ गई है ..

महेंद्र झा आजाद अपने पीछे पूरा भरा परिवार छोड़ कर गए हैं..शुक्रवार यानी आज महेंद्र झा आजाद का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव महिनाम में होगा….

महेंद्र झा आजाद के निधन पर बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व दरभंगा के MLC मदन मोहन झा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे अभिभावक महेंद्र झा आजाद के दुखःद निधन का समाचार प्राप्त हुआ है। उनका आशीर्वाद मुझे और मेरे परिवार को मिलता रहा है ।उनका जाना मेरी लिए व्यक्तिगत क्षति है।

महेंद्र झा आजाद के निधन पर बेनीपुर के मौजूदा जेडीयू विधायक अजय चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इनका जाना राजनीतिक के साथ साथ ये मेरी व्यक्तिगत क्षती है …विधायक अजय चौधरी उनके पैतृक गाँव महिनाम पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

वहीं मिथिलांचल सहित बिहार के कई राजनेताओं ने महेंद्र झा आजाद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ये  राजनीतिक धरोहर थे …. उनका जाना हम लोगों के लिए क्षति है……

 

Related posts

टुटी प्रशंसकों की खामोशी, 28 दिनों बाद अस्पताल से वापस लौटी स्वर कोकिला

Bihar Now

पांच साल के मासूम के साथ ऐसी बर्बरता क्यों? सिर में कील ठोककर ले ली जान

Bihar Now

“15 जून को महागठबंधन के धरना में कांग्रेस होगी शामिल”… शीर्ष नेतृत्व ने लिया निर्णय…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो