Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नाथनगर उपचुनाव में प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने संभाली कमान

नाथनगर उपचुनाव में भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्य के भवन निर्माण मंत्री डा.अशोक चौधरी ने जद यू प्रत्याशी लक्ष्मी कांत मंडल के पक्ष में कमान संभाल ली है । अशोक चौधरी पिछले 10 अक्टूबर से लगातार नाथनगर विधानसभा में अपनी टीम के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं ।

अशोक चौधरी ने पिछले चार दिनों में श्रीरामपुर, गोसाईंपुर, हरिदासपुर, मथुरापुर, चंपानालापुल, नगरा, किशनपुर, लालूचक अंगारी, लोदीपुर, हबीबपुर, शाहजंगी, सिद्धीबाबू चक, चमेलीचक सहित दर्जनों पंचायत का दौरा कर लिया है और अभी अगले दो-तीन दिनों तक वह नाथनगर विधानसभा में रहेंगे ।
इस अवसर पर अशोक चौधरी ने बताया कि नाथनगर में राजग प्रत्याशी का किसी से मुकाबला नहीं है । महागठबंधन के घटक दल आपस में दूसरे नंबर पर आने के लिए संघर्ष कर रहे हैं । राजग प्रत्याशी की भारी मतों से जीत सुनिश्चित है । लोगों में जबर्दस्त उत्साह है, सभी वर्ग के लोग अपना समर्थन हमारे प्रत्याशी को दे रहे हैं । हमने इस प्रचार अभियान के दौरान भागलपुर के हस्तरघा उद्योग , सिल्क उद्योग का जायजा लिया, इसकी संभावनाओं एवं समस्याओं को समझने का प्रयास किया एवं इस उद्योग से जुड़े लोगों से संवाद भी किया , सभी लोग माननीय मुख्यमंत्री जी से प्रभावित हैं । सबका कहना है कि नीतीश कुमार पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने उनकी समस्याओं पर ध्यान दिया जिसमें कुछ का समाधान हुआ और शेष समस्याओं का समाधान सरकार करने वाली है ।
अशोक चौधरी के साथ इस प्रचार अभियान में साथ चल रहे युवा जद यू के राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार झा ने बताया नीतीश कुमार के जैसा बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री बिहार को पिछले चार-पाँच दशक में नहीं मिला है और नाथनगर की जनता इस बात को समझ रही है कि यहाँ पिछले 10 वर्षों में जितने विकास के कार्य हुए हैं वह इसी सरकार की देन है ।
अशोक चौधरी के साथ प्रचार अभियान में भागलपुर नगर निगम के महापौर सीमा शाह, उप महापौर राजेश वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह, उपाध्यक्ष आरती यादव, जिला जद यू के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह अनेक नेता लगे हुए हैं ।

Related posts

UPSC Result : पटना के राहुल श्रीवास्तव टॉप 10 में, सहरसा के निर्मल झा ने लहराया सफलता का परचम…

Bihar Now

विक्रमशीला ब्रिज पर कब से पूरी तरह शुरू होगा परिचालन? CM सम्राट ने बता दी तारीख, लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत…

Bihar Now

Online Pokies New Zealand No Deposit Sign Up Bonus

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो