Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

नालंदा में वार्ड पार्षद की हत्या, खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे शव बरामद ..

नालंदा: भागन बिगहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत गंगा पेट्रोल पंप के पास से बुधवार (9 अगस्त) की रात एक युवक का शव बरामद किया गया. खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे शव पड़ा था.

शव की पहचान हरनौत प्रखंड की नगर पंचायत के नियामतपुर के वार्ड नंबर 17 के वार्ड पार्षद रौशन पासवान (उम्र करीब 30 साल) के रूप में की गई. उसके शरीर पर गोली के निशान पाए गए हैं. घटना की सूचना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया.

परिजनों ने बताया कि रौशन घर से बाइक लेकर किसी काम से बिहार शरीफ के लिए गया था. शव पर किसी की नजर पड़ी फिर स्थानीय थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा. इधर परिजनों के आशंका जताई है कि वार्ड पार्षद रौशन पासवान की चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या की गई है.

चाचा रामू पासवान ने बताया कि रौशन रात में किसी काम से बिहार शरीफ गया था. पुलिस ने ही हम लोगों को यह सूचना दी कि इसका शव सड़क किनारे गिरा हुआ था. परिवार वाले जब सदर अस्पताल पहुंचे तो देखा कि शरीर पर गोली के निशान हैं. परिवार वालों ने साफ कहा कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है.

इस पूरे मामले में भागन बिगहा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इलाके के गंगा पेट्रोल पंप के पास शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा माना लेकिन जब पोस्टमार्टम के लिए शव को लाया गया तो शरीर पर गोली के निशान दिखे. ओपी प्रभारी ने कहा कि पता चला कि शव वार्ड पार्षद रौशन पासवान का है. इसी बार यह चुनाव जीते थे. जांच की जा रही है…

Related posts

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशो ने किया दिनदहाड़े ₹1.5 लाख की छिनतई

Bihar Now

इंडी गठबंधन के संयोजक बनने के प्रस्ताव को नीतीश कुमार ने किया खारिज, “कांग्रेस से ही बनना चाहिए चेयरपर्सन”…

Bihar Now

पप्पू यादव और पटना पुलिस के बीच सड़क पर संग्राम, मार्च को रोकने के लिए हुई पानी की बौछार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो