Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे नीतीश-तेजस्वी… बीजेपी ने पूछा- इतनी नफरत क्यों ?…

नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की शनिवार यानी आज 8वीं बैठक होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी अध्यक्षता करेंगे. इसमें शामिल होने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री या उपराज्यपालों को बुलाया गया है, लेकिन छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है. इन पार्टियों का यह रुख तब सामने आया, जब 21 विपक्षी दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का विरोध कर दिया है.

दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे… बिहार सरकार की तरफ से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे.. बताया जा रहा है कि 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी के करने के विरोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार किया है ..

वहीं नीति आयोग की बैठक में नीतीश के शामिल नहीं होने को लेकर बीजेपी ने जमकर हमला बोला है .. नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने पूछा है कि पीएम मोदी की इतनी नफरत क्यों मुख्यमंत्री जी ? … विजय सिन्हा ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि मोदी से आंख नहीं मिला पाते मुख्यमंत्री नीतीश जी … साथ ही नीतीश कुमार पर जमकर तंज कसा है …

बता दें कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, पंजाब के सीएम भगवंत मान, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन बैठक में शामिल नहीं होंगे.

. बैठक में एमएसएमई, बुनियादी ढांचा और निवेश, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य एवं पोषण, कौशल विकास और गति शक्ति समेत प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी.

Related posts

थानाध्यक्ष ने बच्चों को किया संबोधित, बच्चों को बताया सफलता का मूलमंत्र…

Bihar Now

गरीबों को मिला बिहार सरकार के मंत्रियों का सहारा ! …

Bihar Now

BPSC रिजल्ट में “Perfection IAS” का जलवा कायम… BPSC में 131 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, टॉप 100 में 22 अभ्यर्थी शामिल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो