Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार कहने में नहीं,काम करने में विश्वास रखते हैं- रंजीत झा

युवा जदयू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा ने राज्य में कोरोना वायरस से महामारी को रोकने के लिए लोकप्रिय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के द्वारा उठाए जा रहे सभी कदमों को लेकर उनकी सराहना की है और कहा कि माननीय मुख्यमंत्री कहने में नहीं बल्कि काम करने में विश्वास करते हैं ।

झा ने कहा है कि कोरोना वायरस से निपटने में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अन्य राज्य के सामने मिसाल कायम किये है। श्री झा ने कहा कि जनता लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग को जितनी गंभीरता से लेगी, उतना ही बचाव बेहतर है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री श्कुमार के कठोर और आवश्यक निर्णयों के कारण बिहार में इस महामारी से हुई क्षति देश के अन्य राज्यों से कम है।

झा ने कहा कि राज्य के नीतीश सरकार के अनुरोध पर जब श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलने लगी हैं तो किसी मजदूर को न तो कहीं जबरस्ती रोका जा सकता है, न जबरन वापस भेजा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए आठ और स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी है। सभी प्रखंडों में क्वारंटीन सेंटर तैयार किये गये हैं और वहाँ स्वास्थय परीक्षण की व्यवस्था की गई है । उन्होंने कहा कि राज्य की नीतीश सरकार ने कोविड-19 से निपटने में सभी लोगों की मदद व उनकी हर संभव जरूरतों को पूरा कर रही हैं।  झा ने कोरोना से बचाव हेतु सभी राज्यवासी से अपील कि है की वे धैर्य रखें और सरकारी निर्देशों का सौ फीसदी पालन करें। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है की वे पूरी कठोरता से सोशल- डिस्टेंसिंग का पालन करें।

 

Related posts

Breaking : अररिया में आग लगने से 6 बच्चों की मौक पर मौत, इलाके में मचा कोहराम..

Bihar Now

विपक्षी दलों के जुटान से बढ़ी भाजपा की बौखलाहट, बीजेपी पर‌ RJD का तंज …

Bihar Now

Breaking : राकेश दुबे बनाए गए भोजपुर के नए SP, 3 IPS का तबादला.. सरकार ने जारी की अधिसूचना…

Bihar Now