Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार के काफिला के लिए रोकी एंबुलेंस, घंटेभर तड़पता रहा मासूम, विनती करने पर भी पुलिस का नहीं पसीजा दिल…

पटना में एक बार फिर से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले के कारण मौत से जंग लड़ रहे मासूम के एंबुलेंस को काफी देर तक रोककर रखा गया।

मासूम के परिजन गुहार लगाते कि बच्चा बेहोश है, सही समय पर इलाज नहीं मिला तो वह मर जाएगा। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी और एंबुलेंस को रोककर रखा। मासूम के परिजनों का कहना है कि फतुहा के एक निजी अस्पताल से उस बच्चों को लेकर पटना के अस्पताल में ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस मुख्यमंत्री के काफिले को लेकर सभी गाडियो को रोक दी।

बता दें कि मुख्यमंत्री शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे एक इथेनाल प्लांट का उद्घाटन करने फतुहा-दनियावां एनएच के रास्ते पटना से नालंदा जा रहे थे।

नियमानुसार, किसी भी स्थिति में किसी रोगी को ले जा रही एंबुलेंस को रोका नहीं जाता है। यह आपराधिक कृत्य के दायरे में आता है। देखने योग्य बात होगी कि इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Related posts

एमडीएम पदाधिकारी की मनमानी, दर्जनों निविदाताओं ने वाहन जाँच कराने से किया इनकार

Bihar Now

विपक्षी एकता की महाबैठक, राहुल गांधी पहुंचे पटना एयरपोर्ट, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया रिसीव…

Bihar Now

राज्यसभा चुनाव 2026: नीतीश कुमार समेत NDA के सभी पांच उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, अमित शाह और गठबंधन के बड़े नेता रहे मौजूद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो