Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिस्वास्थ्य

“नीतीश कुमार के खिलाफ साजिश रचने वाले कभी नहीं हो सकते कामयाब “… कहीं निगाहें कहीं निशाने, क्या हैं दानिश रिजवान के बयान के मायने ?…पशुपति पारस को दी शुभकामनाएं…

चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी में टूट के बाद बिहार में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है.. नीतीश कुमार के मांझी की पार्टी हम ने पशुपति पारस को बधाई देते हुए चिराग पर हमला बोला है.. हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के खिलाफ साजिश रचने वाले लोग कभी कामयाब नहीं हो सकते हैं..

हम प्रवक्ता दानिश रिजवान पिछले कुछ दिनों से बीजेपी पर भी हमलावर हैं.. उन्होंने बीजेपी पर नीतीश कुमार को अस्थिर करने का आरोप भी लगा डाला है.. और अब चिराग पासवान पर हमला बोले हैं..

दानिश रिजवान ने चिराग पर हमला करते हुए जो कहा है, वो अपने आप में कई सवालों को जन्म दे देता है.. दानिश रिजवान ने कहा कि जो लोग नीतीश कुमार के खिलाफ साजिश रचते हैं, वो कभी कामयाब नहीं होते हैं.. जिसका उदाहरण उन्होंने चिराग पासवान का दिया.. लेकिन सवाल कि आखिर कौन ‘वो’ लोग हैं जो नीतीश कुमार के खिलाफ ऐसा करते हैं  ?? दानिश रिजवान बिना नाम लिए कहीं और तो निशाना नहीं साध रहे हैं  ?…सुनिए, दानिश रिजवान ने क्या कुछ  कहा….

दानिश रिजवान ने पशुपति पारस को बधाई देते हुए चिराग पर निशाना साधा है.. उन्होंने कहा कि जो लोग नीतीश कुमार को अनाप, सनाप और अनर्गल बातें कहतें हैं, उनके लिए आज बड़ी सिख मिली है..एलजेपी में टूट ने ये बता दिया है कि नीतीश कुमार के खिलाफ साजिश रचने वालें कभी कामयाब नहीं हो सकते हैं.. उनका खुद का घर नहीं संभल सकता, तो दूसरों के तरफ कभी पत्थर नहीं फेंके..

दानिश रिजवान ने कहा कि आज का दिन निसंदेह बिहार की राजनीति के लिए ऐतिहासिक दिन है.. उन्होंने कहा कि चिराग की पार्टी की टूट ने इस बात को साबित कर दिया कि उनके तानाशाही से सारे लोग परेशान थे..

उन्होंने पशुपति पारस को शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि पारस मंत्री बनने के बाद बिहार की विकास के बारे में सोचें… दानिश रिजवान ने कहा कि चिराग अपने बंगले में आग खुद लगा लिए हैं….

 

 

 

Related posts

Live Pokies With Bonus Deal

Bihar Now

Big Breaking: खगड़िया में STF की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अर्ध निर्मित आर्म्स के साथ 6 अपराधी अरेस्ट

Bihar Now

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप !..अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, कहा- आखिर कितनी नरबलि ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो