Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार को लेकर “PK” का बड़ा दावा !… अगर नीतीश कुमार की पार्टी को अगले लोकसभा चुनाव में पांच सीट भी आ गया, तो सार्वजनिक तौर पर माफी मांगेंगे “PK”…

सीतामढ़ी: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के मुस्लिमों को लेकर दोहरे रवैये हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में 18 पर्सेंट मुसलमान हैं, इन 18 प्रतिशत मुसलमानों में कितने विधायक और मंत्री हैं और उन मंत्रियों का बजट कितना है ?

बिहार सरकार में जो सारे डिपार्टमेंट हैं वो दो ही लोगों ने अपने पास रखे हैं। या तो वो मुख्यमंत्री के पास हैं या उपमुख्यमंत्री के पास। 10 से ज्यादा विभाग और 50 पर्सेंट से ज्यादा बिहार सरकार का बजट सिर्फ दो व्यक्ति के पास है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तो किसकी भागीदारी की ये बात कर रहे हैं ?

सब पर कुंडली मारकर ये खुद बैठे हैं तो भागीदारी देंगे किसको? राजनीति की जहां तक बात है तो इन दोनों दलों को चुनौती दे रहे हैं ये जरा बता दें कि कितने अति पिछड़ों को इन्होंने टिकट दिया है? कितने अति पिछड़ों को विधायक बनाया है?

RJD के पास 75 विधायक हैं उसमें कितने अति पिछड़े हैं ये तेजस्वी यादव क्यों नहीं बताते, इनके राजनीतिक पारी का अन्त हो रहा है: प्रशांत किशोर*

सीतामढ़ी के बर्गेनिया में जन संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि RJD के जो अभी 75 विधायक हैं उसमें कितने अति पिछड़े हैं ये जरा बता दें? नीतीश कुमार बता दें कि उन्होंने कितने अति पिछड़ों को टिकट दिया है जरा ये बता दें? समाज के लोग इतने बेवकूफ नहीं है। किसी की संख्या बढ़ा दीजिए किसी की संख्या घटा दीजिए इससे कुछ होने वाला नहीं है।

मैंने पहले भी कहा कि नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी का अंत हो रहा है और ये डूबते हुए राजनेता का अंतिम दांव है ताकि समाज में आग लगाकर समाज को बांटकर एक बार किसी तरह से अपना काम चला लें। मैंने पहले भी कहा है और आज फिर से दोहरा देता हूं कि जितनी समझ मुझे चुनाव और राजनीति की है लिखकर दे देते हैं JDU को इस बार 5 सीटें अगर आ जाए तो मैं सार्वजनिक तौर पर सबके सामने माफी मांगने को तैयार हूं। इस अंतिम दाव का कोई असर नहीं होगा।

Related posts

बिहार का 2.37 लाख करोड़ का बजट पेश… शिक्षा को बजट का सर्वाधिक 16.5%…

Bihar Now

बिहार के 10 जिलों में सहायक SP की तैनाती, सरकार ने ट्रेनी IPS को दी जिला की कमान…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो