Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार दिल्ली के लिए हुए रवाना, मोतिहारी में PFI का राज्य सचिव गिरफ्तार…

बिहार की अभी तक की बड़ी खबरें : 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, जी-20 समारोह में करेंगे शिरकत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से दिल्ली रवाना हुए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी-20 समारोह और इस अवसर पर आयोजित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे. सीएम के साथ मंत्री संजय झा भी दिल्ली गए हैं.

पीएफआई का राज्य सचिव रियाज महरूप मोतिहारी से गिरफ्तार

पीएफआई के राज्य सचिव रियाज महरूप को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राज्य सचिव की तलाश एटीएस और एनआईए की टीम को काफी दिनों से थी. एसपी कांतेश मिश्रा के निर्देश पर चकिया थाना की पुलिस ने चकिया सुभाष चौक से रियाज को गिरफ्तार किया है. उसे गुप्त जगह रख कर पूछताछ कर रही है. वही रियाज के गिरफ्तारी की सूचना एनआईए और एटीएस को दे दिया गया है. मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है.

शेखपुरा के राजद विधायक की गाड़ी से टकरायी नीलगाय

शेखपुरा में विधायक विजय सम्राट का काफिला चल रहा था और अचानक बीच सड़क पर एक नीलगाय विधायक की गाड़ी पर कूद पड़ी. सड़क पार कर रही नील गाय अचानक गाड़ी पर आ पड़ी. हालाकि कोई हादसा नहीं हुआ. विधायक की गाड़ी के सारे एयरबैग निकल गए. सभी सुरक्षित हैं.

नेपाल से मंगाते थे स्मैक की खेप, पटना में तीन धराए

पटना: कंकड़बाग थाने की पुलिस ने स्मैक का धंधा करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. सरगना समेत तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से 590 ग्राम स्मैक, 88400 रुपये नकद, एक कार, दो बाइक व दो मोबाइल बरामद किया गया है.

बिहारशरीफ में महिला का फंदे में लटका, शव बरामद

बिहारशरीफ: लहेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले में शुक्रवार की देर शाम को एक विवाहिता ने फांसी के फंदे से झूल कर अपनी जान गवा दी. मृतक राजेश कुमार की 35 वर्षीया पत्नी कविता कुमारी है. पुलिस सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर ली. परिजन आत्महत्या की बात बता रहे हैं, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है की हत्या की गई है. विवाहिता का मायके तेल्हारा थाना क्षेत्र के निशानपूरा गांव है. मृत महिला का पति पलंबर का काम करता है. उसका पति राजेश कुमार सुबह ही काम के सिलसिले में घर से बाहर चला गया था

बांका में गड्ढे का पानी पड़ने पर दबंगों ने स्कॉर्पियो का फोड़ा शीशा

बांका के रजौन प्रखंड क्षेत्र के पुनसिया बाजार में शुक्रवार की शाम को अज्ञात दबंगों ने सड़क पर बने गड्ढे का पानी पड़ने पर वाहन का शीशा तोड़कर चालक के साथ मारपीट की. हो हल्ला होने पर रजौन पुलिस के वहां पहुंचने के पूर्व ही सभी आरोपी वहां से फरार हो गये. जानकारी के अनुसार भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग पर जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे उभर आये हैं. इन गड्ढों में बरसात का पानी जमा हो गया है.

जेल से निकले सीओ, मुख्यालय में दिया योगदान

भागलपुर : जेल से बाहर निकलकर नारायणपुर अंचल के अजय कुमार सरकार ने जिला मुख्यालय में योगदान दिया है. दरअसल, अजय कुमार सरकार निलंबित हैं. सरकार का निलंबन अवधि में मुख्यालय कहां होगा, यह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तय करेगा. जेल से बाहर निकलकर योगदान देने की जानकारी मुख्यालय को दी जा रही है. मुख्यालय से दिशा-निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. जमीन का काम कराने के नाम पर महिला को फ्लैट में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा और गिरफ्तारी की गयी थी.

पटना में घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

पटना के मसौढ़ी थाने के बेर्रा गांव के रमेश शर्मा के घर में घुस क रगुरुवार की देर रात करीब एक बजे अपराधियों ने उनके बड़े बेटे 35 वर्षीय चंद्रेश शर्मा की गोली मार हत्या कर दी और फरार हो गये.घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया और शुक्रवार की सुबह उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया.

जदयू का पोल खोल जुलूस आज

पटना जाति आधारित गणना को रोकने की साजिश के खिलाफ पोल खोल अभियान के तहत जदयू की ओर से शनिवार को भाजपा के खिलाफ मार्च निकाला जायेगा. पटना महानगर जदयू प्रवक्ता अनंत अरोड़ा ने बताया कि हाजीगंज से यह मार्च निकल कर शहीद भगत सिंह चौक पहुंचेगा, जहां पर सभा की जायेगी. आयोजन में पटना सदर प्रखंड के सेक्टर अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी, महानगर प्रभारी समेत अन्य शामिल होंगे.

Related posts

काम नीतीश का और श्रेय तेजस्वी लें: विजय चौधरी ने विधानसभा में बताया कि जेडीयू ने क्यों तोड़ा राजद से गठबंधन?

Bihar Now

Indian Railway का बड़ा एलान, 22 May से सबके लिए चलेंगी सारी Train …

Bihar Now

अमित शाह पहुंचे लखीसराय, मंच पर पहुंचते ही प्रणाम कर मौजूद जनता का किया अभिवादन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो