Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 45 एजेंडों पर लगी मुहर…

पटना : मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में कुल 45 एजेंडों पर मुहर लगी है। नीतीश कैबिनेट ने विभिन्न विभागों से जुड़े 45 प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दे दी है।

बिहार पुलिस में अनुबंध पर तैनात सैप बल के सभी स्तर के कर्मियों के मासिक मानदेय में 15 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी की गयी है। जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर का मानदेय 20, 700 से 23,800 किया गया है। वही सैप जवानों का मानदेय 17250 से 19800 किया गया है। जबकि रसोईया का मानदेय 13110 से बढ़ाकर 15100 रूपये किया गया है।

वही राज्य के अधीनस्थ न्यायालयों में ड्राइवर के 85 पदों की स्वीकृति दी गयी है। जबकि राज्य के सभी 115009 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एलपीजी की सुविधा दो गैस सिलेंडर एवं चूल्हा सहित उपलब्ध कराने के लिए 74 करोड़ 75 लाख 58 हजार 500 रुपये एवं गैस रिफिलिंग के लिए वार्षिक राशि 1 अरब 65 करोड़ 75 लाख 9 हजार 708 व्यय की स्वीकृति कैबिनेट में दी गयी है।

वही लगातार अनुपस्थित रहने के मामले में गोपालगंज सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार नायक को सरकारी सेवा से बर्खास्त किया गया है। जबकि अक्टूबर 2023 से शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) के वर्तमान मानदेय 11 हजार रुपये प्रतिमाह से वृद्धि कर 22000 रुपये प्रतिमाह करने और राज्य सरकार द्वारा ईपीएफ हेतु देय अनिवार्य समानुपातिक अंशदान की वृद्धि के साथ ही 1 जुलाई से प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि की स्वीकृति दी गयी है।

Related posts

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गढ़ में आरजेडी ने मारी बाजी, हार के बाद जेडीयू प्रत्याशी ने पार्टी के अंदर भीतरघात का लगाया आरोप…

Bihar Now

पटना के एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे सांसद राजीव प्रताप रुड्डी, पैराडाइज़ बिरयानी का उठाया लुफ्त.. सियासी सवालों से काटे कन्नी…

Bihar Now

इंसानियत शर्मसार: भैंस चराने को लेकर एक किसान की मार मार कर हत्या, दो घायल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो