Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 18 एजेंडों पर लगी मुहर … कुल 1 लाख 78 हज़ार 26 पदों पर शिक्षकों की होगी बहाली …

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है, जिसमें कुल‌ 18 एजेंडों पर मुहर लगी है… साथ ही बिहार कैबिनेट ने आज शिक्षक नियुक्ति पर मुहर लगा दी. शिक्षक नियुक्ति नई नियमावली के तहत कक्षा एक से पांच के 85,477 शिक्षक तथा 6 से आठ कक्षा के लिए 1745 पद सृजन की स्वीकृति दी गई है। वहीं, कक्षा नौ से 12 के लिए 90,804 पद किये गए हैं सृजित. यानि कुल 1,78,026 पदों का सृजन किया गया है.

प्राईमरी स्कूल के नियोजित शिक्षकों को कुल मिलाकर 37832 रू मिलेंगे. वहीं न्यू स्केल वाले प्राईमरी शिक्षकों को 44130 रू हर महीने मिलेंगे. यानि नियोजित शिक्षकों से नए बहाल शिक्षकों को वेतन मद में 6300 रू अधिक मिलेंगे. वहीं मिडिल स्कूल के नियोजित शिक्षकों को हर महीने कुल मिलाकर 39771 रू जबकि न्यू स्केल वाले शिक्षकों को 49050 रू मिलेंगे. इस तरह से 9300 रू ज्यादा मिलेंगे…

जबकि हाईस्कूल के नियोजित शिक्षकों को कुल 39771 रू मिलेंगे. वहीं हाई स्कूल में बहाल न्यू स्केल वाले शिक्षकों को 53970 रू मिलेंगे. इस तरह से नियोजित शिक्षक से 14200 रू अधिक राशि हर महीने मिलेंगे. उच्च माध्यमिक स्कूल के नियोजित शिक्षकों को हर माह कुल मिलाकर 41679 रू जबकि नए स्केल वाले शिक्षकों को 55610 रू मिलेंगे. इस तरह से 14000 रू अधिक राशि मिलेगी. ..

Related posts

No Deposit Casino Real Money Au

Bihar Now

आरा में हथियारबंद बदमाशों ने किशोर‌ को‌ मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

बक्सर में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर की मौत, अस्पताल में हड़कंप… PHC के प्रभारी थे डॉक्टर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो