Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

नीतीश ने सदन में किया एलान, शिक्षकों को 15 मिनट पहले आना होगा, 15 मिनट बाद छुट्‌टी

बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के आने और जाने का नया टाइम तय किया गया है. बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये एलान किया. नीतीश कुमार ने कहा कि कल ही सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए 10 बजे से शाम 4 बजे तक का टाइम तय किया गया था. अब शिक्षकों के लिए नया टाइम टेबल तय किया गया है

विधानसभा में विपक्षी विधायक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. इसी बीच नीतीश कुमार ने कहा-कल ही मैंने कह दिया था कि सरकारी स्कूलों में 10 बजे दिन से शाम 4 बजे तक पढ़ाई होगी. इसका आदेश भी निकल गया है. इसी मुताबिक शिक्षकों के स्कूल आने और जाने का समय भी तय किया गया है.

नीतीश कुमार ने कहा कि पढ़ाई का समय 10 से 4 तक होगा. लेकिन टीचर को 10 बजे से पंद्रह मिनट पहले यानि पौने दस बजे में स्कूल आना होगा. विपक्ष के विरोध के बीच नीतीश कुमार ने कहा-स्कूल चलाने का यही तरीका है. बच्चों के स्कूल आने से 15 मिनट पहले टीचर को स्कूल आना होगा. चार बजे जब पढ़ाई पूरी हो जायेगी तो टीचर 15 मिनट बाद चला जायेगा. यानि टीचर स्कूल छोड़ने का समय सवा चार बजे होगा. यही तरीका है.

नीतीश कुमार ने कहा कि यही तरीका है. यही आदेश जारी किया गया है. कोई इधर-उधर नहीं करेगा. नीतीश कुमार के इस एलान के बाद भी विपक्षी विधायक हंगामा करते रहे. इसके बाद शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षक संघों की मांग पर उनके हित में फैसला लिया है. मुख्यमंत्री ने सदन में जो एलान किया है वह सरकार का फैसला है और वही लागू होगा.

Related posts

पंचतत्व में विलीन हुए सुशील मोदी, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि… पटना में हुआ अंतिम संस्कार…

Bihar Now

“मंत्रिमंडल विस्तार में जब इतनी अनिश्चितता, तब लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के सीट बंटवारे में उठापटक तय”

Bihar Now

चुनाव से पहले नीतीश कुमार का एक और ऐलान, आशा और ममता कार्यकर्ताओं का बढ़ा मानदेय…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो