Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

पंचतत्व में विलीन हुए डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा, सीएम नीतीश कुमार समेत अन्य दिग्गज नेता रहे मौजूद

राजीब झा / प्रभाष चंद्रा , सुपौल .

पूर्व मुख्यमंत्री स्व जगन्नाथ मिश्र का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बलुआ पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ उमर पड़ी . पूर्व मुख्यमंत्री स्व डॉ मिश्र के शब को देखने के लिए विभिन्न पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्यां में पहुंच  थे।

..इतना ही नहीं आसपास के गावों से भी बड़ी संख्यां में लोग उनके पार्थिव शरीर को देखने पहुंचे  थे ..भारी सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन के द्वारा पौख्ता इंतजाम किए गये  थे … लिहाजा चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात किए गये  थे ।

इस दौरान स्व डॉ मिश्र के परिवार वाले गमगीन हैं और आने वाले लोगों से मिल भी रहे  थे, मालूम हो कि स्व मिश्र का अंतिम संस्कार उनके आवास परिसर के सामने पंच मुखी मंदिर परिसर में किया गया …जहां उनके बड़े बेटे संजीव कुमार मुखाग्नि दिए।

मौके पर मौजूद स्व मिश्र के भतीजे राजीव मिश्र ने बताया कि डॉ मिश्र के निधन से पूरे बिहार के लोग मर्माहत हैं उन्होने कहा कि उन्हें लोग कितना चाहते हैं ये बात आज उन्हें एहसास हुआ जब रास्ते में लोग उनके पार्थिव शरीर को देखने बड़ी संख्यां में लोग पहुंच रहे थे ..यहीं आलम गांव में भी देखने को मिली , निश्चित रूप से ये अपूर्णीय क्षति हैं जिसे निकट भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता है।

 

Related posts

कांग्रेस नेता का निधन…लंबे समय से चल रहे थे बीमार… बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने जताया दुख…

Bihar Now

Bihar Now

बेगूसराय में बिजनेसमैन की सड़क हादसे में मौत

Bihar Now