Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

SSP और DM के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव, नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा सचिव को भेजा नोटिस…

बिहार में सियासी संग्राम के बीच सरकार के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल जारी है..  मानसून सत्र के आखिरी दिन दोनों सदनों में बीजेपी का जोरदार हंगामा हुआ जिसके बाद दोनों सदनों को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है .. इसी बीच बड़ी खबरें जो सामने आ रही है कि नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव भेजा है…

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने विधानसभा सचिव को पत्र लिखकर पटना के एसएसपी और डीएम के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का वाद चलाने का प्रस्ताव भेजा है..

विजय सिन्हा ने पत्र में लिखा है कि 13 जुलाई 2023 को भाजपा के विधान सभा सदस्यों को पटना पुलिस द्वारा विधान सभा आने से रोका गया। पटना पुलिस के द्वारा गांधी मैदान से विधान सभा तक जगह-जगह पर रोका गया। लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से सभी विधान सभा सदस्य 200 बजे अपराहन से कार्यवाही में हिस्सा लेने जा रहे थे। हमारे द्वारा परिचय देने पर हमारे साथ मारपीट की गई इतना ही नहीं हमलोगों में से कुछ के सर पर प्रहार किया गया। कई सदस्य अभी भी गंभीर है। पुलिस द्वारा रोके जाने के कारण हमसभी सभा की कार्यवाही में भाग नहीं ले सके।

भाजपा के सदस्यों ने 2:00 बजे अपराहन से शुरू होने वाले प्रथम अनुपूरक बजट के लिये कटौती प्रस्ताव भी दिया था जिसपर चर्चा में वे भाग लेना चाहते थे। लेकिन जिला प्रशासन पटना द्वारा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मी ने हमें विधान

सभा जाने से रोका एवं धर्मरता पूर्ण पिटाई की गई। यह सम्पूर्ण विधायिका एवं संविधान का अपमान है।

अतः अनुरोध है कि विधायकों की पिटाई एवं विधान सभा आने में पहुंचाने के प्रशासनिक कृत्य को अवैध एवं अराजक मानते हुये जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन की अवमानना वाद चलायी जाय…

Related posts

समस्तीपुर में बड़ा हादसा, शांति नदी में पलटी नाव, 4 लोगों का शव बरामद, बांकी 3 लोगों की तलाश जारी…

Bihar Now

बिहार नाउ के रिपोर्टर के सवाल पर SP ने जताई सहमति, 2- 3 दिनों में उद्भेदन करने का दिया आश्वासन…

Bihar Now

हादसा या हत्या ?…सस्पेंस बरकरार…शव के गांव पहुंचते ही नहीं थम रहे आंसुओं की सैलाब, फफक-फफक रोते रहे लोग !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो