Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

पटना जंक्शन पर ट्रेन में बम होने की सूचना से हड़कंप, स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन शुरू…

पटना जंक्शन पर एक बार फिर बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर पटना गया मेमू स्पेशल ट्रेन में बम होने की सूचना दी है. जिसके बाद रेल पुलिस अलर्ट हो गई है. आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ट्रेन और पटना रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर सघन जांच कर रही है.

गया-पटना पैसेंजर ट्रेन में बम होने की सूचना मिलने के बाद पटना जंक्शन पर सुरक्षा व्ययस्था और भी सख्त कर दी गई है. आरपीएफ व पटना पुलिस के अधिकारियों और जवानों की टीम बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की मदद से पटना जंक्शन पर पहुंच ट्रेन और स्टेशन परिसर में सघन छानबीन शुरू कर दी.

सुरक्षाकर्मियों को द्वारा पटना जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों में भी सर्च किया जा रहा है. ट्रेन के शौचालय की भी भी डॉग स्क्वॉयड व बम स्क्वॉयड की टीम द्वारा जांच की जा रही है. साथ ही यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली जा रही है. स्टेशन पर बड़ी संख्या में पुलिस को देखकर यात्रियों में भी हड़कंप मच गया है.

Related posts

एक बार फिर मानवता हुआ शर्मसार, अस्पताल परिसर में शव को कुत्तों ने नोच नोच कर खाया !…

Bihar Now

कोशी आयुक्त ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, बैठक में सहरसा , सुपौल एवं मधेपुरा के डीएम ,एसपी सहित अन्य अधिकारी हुए शामिल

Bihar Now

बिहार के 2 जिलों में NIA की छापेमारी, जाली नोटों के कारोबार में आतंकी कनेक्शन की जांच…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो