Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

पटना में दो भाइयों पर गोलीबारी, एक की मौत, दूसरा जख्मी…

राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में गोलीबारी से दहशत फैल गई. घटना सोमवार रात की है. देर रात दो भाइयों पर बदमाशों ने हमला कर दिया. मामला नौबतपुर थाना क्षेत्र का है.

गोली लगने से शेखपुरा निवासी जैनेंद्र कुमार की मौत हो गई जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल विपेंद्र कुमार का इलाज चल रहा है. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए.

घटना के संबंध में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार मृतक जैनेंद्र कुमार जमीन कारोबारी थे. सोमवार की रात गांव में ही एक बारात आई हुई थी. इसी में खाना खाने के बाद वह अपने भाई के साथ घर लौट रहे थे. इसी दौरान घर के पास घात लगाए बेखौफ बदमाशों ने दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

इस घटना में गोली लगने से जैनेंद्र की मौत हो गई. गोली लगने से ही विपेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल विपेंद्र का इलाज पटना के एम्स में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को पिस्टल के कुछ खोखे मिले हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

Related posts

प्रो अच्युता सामंता को वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का चुना गया अध्यक्ष…

Bihar Now

सीएम नीतीश के नाक के नीचे एक सरकारी स्कूल से भारी संख्या में शराब की खाली बोतलें बरामद… सीएम साहब, क्या यही है शराबबंदी ?…

Bihar Now

Big Breaking : बिहार के प्रधान स्वास्थ्य सचिव का तबादला, प्रत्यय अमृत को मिली स्वास्थ्य विभाग की कमान …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो