Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

पटना में परशुराम जयंती का आयोजन… मदन मोहन झा सहित तमाम मौजूद गणमान्यों ने व्यक्त किए विचार ….

पटना के अभियंता भवन मे परशुराम जयंती का कार्यक्रम युवा नेता राहुल झा के नेतृत्व में आयोजित किया गया ! जिसमें उद्घाटन कर्ता के रूप में डॉ मदन मोहन झा एवं मुख्य अतिथि के तौर पर  विनोद नारायण झा, विधायक बेनीपट्टी,  रंजीत कुमार झा प्रदेश महासचिव, जनता दल (यू) उपस्थित रहे…

इस अवसर पर डॉ मदन मोहन झा ने उपस्थित युवाओं को भगवान् परशुराम को आत्मसात करने की सलाह दी तथा कहा कि उनकी जीवन लीला का एक साधारण मनुष्य के लिए व्याख्या करना बस एक प्रयास मात्र हो सकता है । अतः आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि उनकी कृपा से हर किसी का जीवन साहस, विद्या और विवेक से परिपूर्ण हो!

पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि भगवान विष्णु के दशावतार में छठे अवतार भगवान परशुराम माने जाते हैं। क्रोध और दानशीलता में उनका कोई सानी नहीं है। शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता सिर्फ और सिर्फ भगवान परशुराम ही माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव ने उन्हें मृत्युलोक के कल्याशार्थ परशु अस्त्र प्रदान किया जिससे वे परशुराम कहलाए। वे परम शिवभक्त थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंजीत कुमार झा ने कहा कि भगवान परशुराम के बारे में कुछ भी कहना या उनके जीवन चरित को उकेरना संक्षिप्त नहीं हो सकता । उनके जीवन का हर क्षण प्रेरणादायी रहा ! हम सभी को आज अपने अपने क्षेत्र मे संगठित होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है!

कार्यक्रम में संजय चौधरी , जितेंद्र मिश्रा , मनोरंजन गिरी , अनीता मिश्रा, प्रियंका झा, शाश्वत शेखर, विवेकानंद ठाकुर, आशीष पुष्कर, विकाश झा, सुधांशु झा सहित अनेकों वक्ताओं ने संबोधित किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सोना झा जी ने किया ।

Related posts

तेजस्वी यादव का शायराना अंदाज में नीतीश पर हमला…”शतरंज में वजीर और जिंदगी में जमीर” अगर मर जाए तो खेल खत्म समझो

Bihar Now

फिर शर्मसार हुआ बिहार, वैशाली में देश का सबसे बड़ा एसिड अटैक…

Bihar Now

Big Breaking : गोलियों की गूंज से थर्राया गोपालगंज, अपराधियों ने एक वकील को मारी गोली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो