Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराष्ट्रीय

पटना विश्वविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्राध्यापक प्रो राम नन्दन शुक्ल का निधन… विज्ञान वेत्ता के साथ साथ अध्यात्म के भी ज्ञाता थे प्रो.शुक्ला… श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने व्यक्त किए विचार..

पटना विश्व विद्यालय के बी•एन•कौलेज के रसायन शास्त्र के अवकाश प्राप्त प्राध्यापक प्रो•डा•राम नन्दन शुक्ल निधन हो गया.. वप्रो•शुक्ल के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रो•आनन्द मूर्ति ने कहा कि वे गरीब छात्रो’ के मसीहा थे।

उनके अचानक चले जाने से बहुत से लोग अपने को अनाथ महसूस कर रहे है।रामनारायण मिश्र ने उन्हे अति संवेदनशील प्राध्यापक बताया जो हरदम छात्रो के भविष्य की चिन्ता किया करते।व्रजकिशोर उपाध्याय ने एक आदर्शवादी शिक्षक बताया।
डा•अंजनी राज ने कहा कि प्रो•शुक्ल जितने बडे रसायन विज्ञानी थे उतने ही बडे समाजसेवी भी थे।प्रकाश ने कहा कि एक वैज्ञानिक का अध्यात्म के साथ सामंजस्य और व्यावहारिक जीवन मे हर्ष तथा विश्वास के साथ अपनाये रखने के एक बहुत सुन्दर उदाहरण रहे थे प्रो•शुक्ल। बल्कि इतना ही नही,नियमित रूप से वे आध्यात्मिक आयोजन कर उसके
वैज्ञानिक पहलुओ पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगो को जोड़कर रखते हुए एक ऐसी परिधि बना डाले थे जो अब सूनापन मे आ गयी।
प्रो.रामनंदन शुक्ल की याद में राष्ट्रीय साहित्य कला परिषद और संदेश संस्था की ओर से आयोजित श्रद्धाजलि सभा मे अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित थे जिनके नाम है,लक्ष्मी नारायण, बाबू उपाध्याय, उपेन्द्र प्रसाद, वशिष्ठ जी,भीमसेन,रवीन्द्र प्रसाद, पप्पू तिवारी, रतन तथा बडी संख्या मे अन्य प्राध्यापक एवं समाज सेवी।

Related posts

नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, लोगों के बीच मची भगदड़; आठ यात्री घायल…

Bihar Now

अम्बिकानाथ मिश्र जन्मशती वर्ष समापन समारोह स्मृति ग्रंथ “द हेडमास्टर” का लोकार्पण, लक्ष्मीश्वर एकेडमी की 12 वीं कक्षा में गणित विषय में 95% से अधिक अंक लाने वाले को दी जाएगी रामानुज स्कॉलरशिप…

Bihar Now

पंजाब के तरनतारन में नगर कीर्तन के दौरान ट्रैक्टर -ट्राली में ब्लास्ट, 3 की मौके पर मौत,50 से ऊपर घायल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो