Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

पटना : हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का संचालन कल सुबह से प्रारंभ, पुराना टर्मिनल भवन आज मध्यरात्रि से बंद…

राजधानी पटना में स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का संचालन कल सुबह से प्रारंभ किया जा रहा है। इसके साथ ही, पुराना टर्मिनल भवन आज मध्यरात्रि से बंद कर दिया जाएगा।

नए टर्मिनल भवन के सुचारु संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आज हवाई अड्डे की व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं समीक्षा बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव (कैबिनेट) डॉ. एस. सिद्धार्थ के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर पटना प्रमंडल आयुक्त, जिला पदाधिकारी, पटना एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पटना भी उपस्थित रहे।

डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि नए टर्मिनल भवन के संचालन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे सभी की यात्रा अनुभव और बेहतर हो सके।

Related posts

जामताड़ा: जान बचाने के लिए यात्री एक ट्रेन से कूदे, दूसरी की चपेट में आए, हादसे में 12 की मौत

Bihar Now

बिहार में बेखौफ अपराधी !… हाजीपुर कोर्ट के मुंशी को अपराधियों ने की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

EXCLISIVE : DGP साहब, सुनिए…थानेदारों की कहानी, ‘अपने’ इंस्पेक्टर साहब की जुबानी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो