Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

पहले चरण की वोटिंग शुरू, 16 जिलों के 71 सीटों पर वोटिंग…

कोरोना काल‌ के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो गई है.. बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर चुनाव के लिए निर्धारित तीन चरणों के मतदान में से पहले चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है. है. इस दौर की 71 सीटों के लिए  वोट डाले जा रहे हैं..

पहले चरण में 28 अक्‍टूबर को इन सीटों पर होगा चुनाव…

कहलगांव, सुल्तानगंज, अमरपुर, धौरैया, बांका, कटोरिया, बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, मोकमा, बाढ़, मसौढ़ी, पालीगंज, बिक्रम, संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव, तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रहमपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर, रामगढ़, मोहनियां, भभुआ, चैनपुर, चेनारी, सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डिहरी, काराकट, अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर, गोह, ओबरा, नवीनगर, कुटुम्बा, औरंगाबाद, रफीगंज, गुरूआ, शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी, बोध गया, गया टाउन, टिकारी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, रजौली हिसुआ, नवादा, गोबिंदपुर, वारसलीगंज, सिकंदरा, जमुई, झाझा और चकाई..

 

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई है लेकिन कई ऐसी सीटें हैं जहां वोटिंग खत्म होने का वक्त अलग-अलग है। 71 विधानसभा सीटों पर चार अलग-अलग समय पर वोटिंग खत्म होगी। 36 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक जबकि 26 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। 5 ऐसी सीटें हैं जहां सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी जबकि 3 सीटों पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान का वक्त रखा गया है।

जिन सीटों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी उनमें कहलगांव,सुलतानगंज, अमरपुर, धोरैया (सु),बांका, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, मोकामा, बाढ़, विक्रम, संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव (सु), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रहमपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर (सु), रामगढ़, मोहनियां (सु), भभुआ,करगहर, दिनारा, नोखा, डिहरी, गया टाउन, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, हिसुआ, नवादा, वारसलीगंज सीट शामिल है.

इसके अलावे सुबह 7 बजे से लेकर 5 बजे तक के जिन 5 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी उनमें अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर (सु) सीट शामिल है. सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक 26 सीटों पर वोटिंग होगी इनमें कटोरिया (सु), बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, मसौढ़ी (सु), पालीगंज, चेनारी (सु), सासाराम, काराकाट, गोह, ओबरा, औरंगाबाद, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (सु), बाराचट्टी (सु), बोधगया (सु), टिकारी, रजौली (सु), गोविंदपुर, सिकन्दरा (सु), जमुई, झाझा, व चकाई सीट है.

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ­

Related posts

CAA और NRC के विरोध में पूर्व सांसद रंजीता रंजन व पप्पू यादव की साझा रैली…

Bihar Now

Breaking : पटना में सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से दो लोग घायल, “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

मधेपुरा बीएन मंडल विश्वविद्यालय में चलती है शराब और शबाब की पार्टी, शाम ढलते हीं जमकर छलकता है जाम,सवालों के कटघरे में है विश्वविद्यालय, कुलसचिव ने दिया जांच कर कार्रवाई का भरोसा।

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो