Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : पारस अस्पताल हत्याकांड का आरोपी तौशिफ गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी …

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि पटना के पारस अस्पताल हत्याकांड का आरोपी तौशिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है… हालांकि पुलिस ने अधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी साझा नहीं की है… लेकिन विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, चंदन मिश्रा हत्याकांड का आरोपी तौशिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है…

बता दें कि पटना के पारस हॉस्पिटल में गुरुवार (17 जुलाई, 2025) को हुई दिनदहाड़े इलाजरत कैदी चंदन मिश्रा की हत्या के बाद बिहार की राजनीति में उबाल आ गया था.

लॉ एंड ऑर्डर पर उठ रहे सवाल के बीच पुलिस ने तत्पर्यता दिखाते हुए सभी पांच शूटरों की पहचान कर ली है. उनको पकड़ने के लिए अब पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और दावा है कि बहुत जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

चंदन मिश्रा की हत्या में शामिल 5 शूटरों में सबसे आगे जो शख्स सफेद प्रिंटेड शर्ट और ब्लू जींस में बगैर टोपी के जो अस्पताल के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है, उसकी पहचान तौसीफ बादशाह के रूप में की गई है. तौसीफ बादशाह सेंट कैरेंस स्कूल से पढ़ा लिखा है और पटना के फुलवारी शरीफ और नौसा इलाके में जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ है.

तौसीफ लोगों को अपना नाम बादशाह बताता था. तौसीफ बादशाह ने सुपारी लेकर चंदन मिश्रा की हत्या की है. तौसीफ के अलावा उसके चारों अन्य साथियों की भी पहचान पुलिस ने कर ली है, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

पांच आरोपियों में पहला तौसीफ बादशाह, दूसरा आकिब मालिक, तीसरा सोनू, चौथा कालू उर्फ मुस्तकीम और पांचवां भिंडी उर्फ बलवंत है. इनमें तीन शूटर फुलवारी शरीफ के रहने वाले हैं. लाइव वीडियो में ये साफ दिख रहा था कि कैसे ये लोग हॉस्पिटल में आराम से आएं और चंदन को मारकर आराम से चलते बने. इस दौरान उनको रोकने के लिए कोई भी सुरक्षा गार्ड वहां नहीं था.

पारस में गोलीबारी की इस घटना के बाद जो लाइव वीडियो सामने आया उससे पुलिस को उससे काफी मदद मिली और अपराधियों को तस्वीरों से पहचान लिया गया. अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. इन पांचों ने चंदन मिश्रा की हत्या किसके कहने पर और क्यों की, इसका पता तो अब इनकी गिरफ्तारी के बाद ही चलेगा.

Related posts

मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद अपने आदेश पर अड़े के के पाठक, कहा – हर हाल 9 बजे से 5 बजे तक चलेगा स्कूल…

Bihar Now

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर नहीं हुए हमले, DGP ने बताया महज अफवाह…

Bihar Now

खतरे की घंटी की ओर बढ़ रहा बिहार, कोरोना के मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 126 !…..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो