Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पावर स्टार पवन सिंह और चाँदनी सिंह का नया सावन गीत “भोले भंडारी” रिलीज के साथ वायरल…

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति में एक और धमाकेदार गाना “भोले भंडारी” रिलीज हो गया है। पवन सिंह के इस गाने को उनके फैंस और भोजपुरी संगीत प्रेमियों का खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

इस वजह से इस गाने को रिलीज होते लाखों लोगों ने देख लिया है और अब हम मिलियन व्यूज की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पवन के इस गाने में लंबे समय बाद चाँदनी सिंह भी नजर आ रही हैं। एक बार फिर से पवन सिंह और चाँदनी सिंह की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रहा है। और गाना अब वायरल होना शुरू हो गया है।

लिंक : https://youtu.be/8vmLFXacizQ

पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी के सबसे बेहतरीन और दिग्गज सिंगरों की श्रेणी में आते हैं और इसलिए उनके गानों का इंतजार भी लोगों द्वारा बड़ी बेसब्री से किया जाता है। ऐसे में उनका नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में पवन सिंह, अभिनेत्री चांदनी सिंह से कहते हैं कि जब से ते गईलS गद्दारी रे तब से दिल बस गईले भोले भंडारी रे।

आपको बता दें कि पवन का यह गाना आदिशक्ति फिल्म्स से रिलीज हुआ है। इसको लेकर पवन सिंह ने कहा कि गाना को हमने कन्सेप्चुअल बनाया है। लोग अक्सर प्रेम में धोखा खा कर गलत कदम उठा लेते हैं। वैसे लोगों के लिए हमारा गाना प्रेरणा है कि जब भी आपके साथ ऐसी कोई घटना हो, तब आप अपने आराध्य को अपने दिल में बसा लें। हम सबों से आग्रह करेंगे कि वे हमारे गाने को जरूर देखें।

गौरतलब है कि गाना भोले भंडारी को पावर स्टार पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। पवन सिंह को तो भोजपुरी सिनेमा में आवाज का जादूगर कहा जाता है। वहीं, शिल्पी राज को सुरों की मल्लिका कहा जाता है। इस गाने की गीतकार विशाल भारती और संगीतकार श्याम सुंदर हैं।

रचना सरगम आकाश ने किया है। वीडियो डायरेक्टर सुशांत सिंह और कुमार चंदन हैं, जबकि कैमरामैन पंकज सोनी व डीओपी अरमान सिंह हैं। विशेष धन्यवाद दीपक सिंह, अमित सिंह एवं विक्की सिंह, डिजिटल विक्की यादव और निर्माता मनोज मिश्रा हैं।

Related posts

Big Breaking : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बैंक से लाखों की लूट, हथियार के बल दिया गया वारदात को अंजाम…

Bihar Now

बालासोर रेल हादसे की CBI जांच शुरू, मौके पर पहुंचे संबंधित विभाग के अधिकारी…

Bihar Now

पुलवामा हमले से सबक, ऐसे हाईटेक होगी सुरक्षाबलों के काफिले की सुरक्षा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो