Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

पिस्टल के बल पर SBI के CSP संचालक घायल कर 5 लाख की लूट…

अजय धारी सिंह

मधुबनी: मधुबनी में पिस्टल के बल पर SBI के CSP संचालक को पिस्टल से घायल कर 5 लाख 56 हजार रूपया की लूट की गई। घटना राजनगर थाना क्षेत्र के अमला टोली के निकट की है।

पीड़ित शुक्रवार को करीब 4 बजे राजनगर के SBI की शाखा से रूपया निकाल कर चिचरी चौक की ओर जरा रहे थें। उसी समय नेपाली नंबर वाली पल्सर बाईक पर सवार तीन अपराधियों ने रुद्र देव कुमार को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर गिरा दिया और रुपए लूट कर चलते बने।

पीड़ित की माने तो बताया जाता है की राजनगर के चिचरी चौक पर एसबीआई का CSP चलता है। जिसके संचालक रुद्र देव कुमार आज शुक्रवार को राजनगर के SBI की शाखा से 5 लाख 56 हजार रूपया निकाल कर 4 बजे में चिचरी चौक की ओर जरा रहे थें।

उसी क्रम में एक लाल रंग के पल्सर बाईक पर सवार तीन अपराधियों ने रुद्र देव कुमार को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर गिरा दिया और 5 लाख 56 हजार रुपया से भरा खोला लेकर चलते बना। बाइक सवार अपराधी नेपाली नंबर की बाईक पर सवार थे।

घटना के बाद हल्ला होने पर स्थानीय लोगों की मदद से घायल रुद्र देव कुमार को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया। जहां उनकी चिकित्सा की गई। जिसके बाद राजनगर पुलिस भी घटना को सूचना मिलने पर पहुंच गई। सूत्रों की माने तो पुलिस ने घायल रुद्र देव कुमार से जानकारी लेकर आसपास के क्षेत्र में अपराधियों की तलाशी में अभियान शुरू कर है। साथ ही टेक्निकल सेल को भी सक्रिय कर लगा दिया गया है।

वहीं राजनगर थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा की पुलिस घटना स्थल के आसपास की तमाम सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है उसके बाद पूरी जानकारी दी जाएगी। लूट की इस बड़ी वारदात से आसपास के क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

Related posts

Big Breaking: कोरोना के खौफ के बीच बेखौफ बदमाश, एक युवक की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

चाणक्य आईएएस एकेडमी के संस्थापक सक्सेस गुरु A.K. मिश्रा द्वारा UPSC/BPSC की तैयारी के लिए बैक टू बैक सेमिनार का आयोजन…

Bihar Now

MLC टून्ना पाण्डेय के निलंबन को लेकर बीजेपी पर RJD का करारा हमला… “सत्ता के लिए सच को बलि देकर नीतीश के सामने नतमस्तक हुई BJP”

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो